वरुण धवन की आगामी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' का नया गाना 'चुनरी चुनरी' रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है। यह गाना साल 1999 में आई सलमान खान की सुपरहिट फिल्म 'बीवी नंबर 1' के मशहूर गीत 'चुनरी चुनरी' का रीमेक वर्जन है। हालांकि, सोशल मीडिया पर इस नए संस्करण को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है और कई लोग इसकी तुलना मूल गाने से कर रहे हैं। इसी बीच, ओरिजिनल गाने के गायक अभिजीत भट्टाचार्य ने भी इस रीमेक पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
बातचीत में अभिजीत भट्टाचार्य ने कहा, "यह सलमान खान की जिंदगी का सबसे बड़ा हिट गाना था। रिलीज के बाद से आज तक यह लोगों के बीच लोकप्रिय है।" उन्होंने आगे कहा, "वरुण धवन पुरानी फिल्मों और पुराने हिट गानों का इस्तेमाल कर रहे हैं, खासकर उन फिल्मों का जिन्हें उनके पिता डेविड धवन ने निर्देशित किया था, लेकिन वरुण इस गाने से सलमान खान नहीं बन सकते। दोनों में बहुत बड़ा अंतर है।"
अभिजीत ने रीमेक गाने पर तंज कसते हुए कहा कि जब उन्होंने नया संस्करण सुना तो उन्हें लगा जैसे कोई भजन चल रहा हो। उनके मुताबिक, "मूल 'चुनरी चुनरी' एक रोमांटिक गाना था, लेकिन इसे पूरी तरह अलग अंदाज में पेश किया गया है।" उन्होंने यह भी दावा किया कि रीमेक तैयार करने से पहले निर्माताओं ने उनसे कोई संपर्क नहीं किया। बता दें कि 'है जवानी तो इश्क होना है' में वरुण धवन के साथ मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Breaking News
- पेंपा सेरिंग ने दूसरी बार ली निर्वासित तिब्बत सरकार के सिक्योंग की शपथ
- कोरिया : ’मिट्टी परीक्षण से बढ़ेगी फसल की पैदावार’
- प्रधानमंत्री मोदी ने देश भर में बढ़ते तापमान के मद्देनजर नागरिकों से एहतियात बरतने का आग्रह किया।
- रूसी बैंक अब खुद गिराएंगे दुश्मन के ड्रोन, स्टाफ रखेंगे हथियार.... यूक्रेन जंग के बीच नया कानून पास
- खंडहर हो चुके गाजा में कैसी मन रही बकरीद? जंग में सबकुछ कुर्बान कर चुके, अब कुर्बानी क्या देंगे
- ट्रंप के आशीर्वाद से पैक्सटन ने टेक्सास अमेरिकी सीनेट का प्राइमरी चुनाव जीता, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
- आयकर विभाग ने शुरू की 2026-27 के लिए आईटीआर-2 ऑनलाइन दाखिल करने की सुविधा
- रायपुर : झुग्गी की तंग गलियों से शोध के सपनों तक: श्रवण बाधित सुश्री पूजा साहू को मिला नई जिंदगी का सहारा
- 'चुनरी चुनरी' गाने का रीमेक तैयार करने से पहले निर्माताओं ने अभिजीत भट्टाचार्य से कोई संपर्क नहीं किया
- केरल के पूर्व मुख्यमंत्री विजयन, उनकी बेटी से जुड़े कई ठिकानों पर ईडी का छापा
'चुनरी चुनरी' गाने का रीमेक तैयार करने से पहले निर्माताओं ने अभिजीत भट्टाचार्य से कोई संपर्क नहीं किया







