नई दिल्ली, 27 मई। आयकर विभाग ने बुधवार को आकलन वर्ष 2026-27 के लिए आयकर रिटर्न-2 को ऑनलाइन दाखिल करने की सुविधा शुरू कर दी है। अब करदाता आयकर विभाग के ई-फाइलिंग पोर्टल पर जाकर अपना आईटीआर-2 को ऑनलाइन भर सकते हैं।
आयकर विभाग के मुताबिक आईटीआर-2 उन व्यक्तिगत करदाता के लिए है, जिनकी इनकम व्यवसाय या पेशे से नहीं होती, लेकिन उन्हें पूंजीगत लाभ से प्राप्ति होती है। इससे पहले आयकर विभाग ने 15 मई को आईटीआर-1 और आईटीआर-4 को ऑनलाइन दाखिल करने की सुविधा शुरू की थी, जिनका इस्तेमाल छोटे और मझोले करदाता करते हैं।
आयकर विभाग ने वित्त वर्ष 2025-26 की इनकम के लिए आयकर रिटर्न फॉर्म 30 मार्च को अधिसूचित किए गए अब आकलन वर्ष (ए.वाई.) 2026–27 के लिए आईटीआर-2 की ऑनलाइन फाइलिंग और एक्सेल यूटिलिटी अब ई-फाइलिंग पोर्टल पर उपलब्ध हैं। ऐसे में करदाता रिटर्न दाखिल करना शुरू कर सकते हैं। व्यक्तिगत करदाताओं के लिए आईटीआर-1 और आईटीआर-2 को दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई तय की गई है, जबकि बिना अंकेक्षण (ऑडिट) वाले आईटीआर-4 दाखिल करने के लिए आखिरी तारीख 31 अगस्त है।
Breaking News
- पेंपा सेरिंग ने दूसरी बार ली निर्वासित तिब्बत सरकार के सिक्योंग की शपथ
- कोरिया : ’मिट्टी परीक्षण से बढ़ेगी फसल की पैदावार’
- प्रधानमंत्री मोदी ने देश भर में बढ़ते तापमान के मद्देनजर नागरिकों से एहतियात बरतने का आग्रह किया।
- रूसी बैंक अब खुद गिराएंगे दुश्मन के ड्रोन, स्टाफ रखेंगे हथियार.... यूक्रेन जंग के बीच नया कानून पास
- खंडहर हो चुके गाजा में कैसी मन रही बकरीद? जंग में सबकुछ कुर्बान कर चुके, अब कुर्बानी क्या देंगे
- ट्रंप के आशीर्वाद से पैक्सटन ने टेक्सास अमेरिकी सीनेट का प्राइमरी चुनाव जीता, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
- आयकर विभाग ने शुरू की 2026-27 के लिए आईटीआर-2 ऑनलाइन दाखिल करने की सुविधा
- रायपुर : झुग्गी की तंग गलियों से शोध के सपनों तक: श्रवण बाधित सुश्री पूजा साहू को मिला नई जिंदगी का सहारा
- 'चुनरी चुनरी' गाने का रीमेक तैयार करने से पहले निर्माताओं ने अभिजीत भट्टाचार्य से कोई संपर्क नहीं किया
- केरल के पूर्व मुख्यमंत्री विजयन, उनकी बेटी से जुड़े कई ठिकानों पर ईडी का छापा
आयकर विभाग ने शुरू की 2026-27 के लिए आईटीआर-2 ऑनलाइन दाखिल करने की सुविधा







