पेरिस, 28 मई । दूसरी वरीयता प्राप्त जर्मनी के अलेक्जेंडर ज़्वेरेव ने फ्रेंच ओपन 2026 में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए बुधवार को दूसरे दौर में चेक गणराज्य के टॉमस मचाक को सीधे सेटों में हराकर तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया।
रोलां गैरो के कोर्ट फिलिप शात्रिए पर खेले गए मुकाबले में ज़्वेरेव ने मचाक को 6-4, 6-2, 6-2 से मात दी। अब तीसरे दौर में उनका सामना मेजबान फ्रांस के क्वेंटिन हालीस से होगा।
मैच के बाद ज़्वेरेव ने कहा,“मैं अपने खेल से काफी संतुष्ट हूं। मेरा आत्मविश्वास अच्छा है और मैं आगे के मुकाबलों को लेकर उत्साहित हूं। उम्मीद है कि मैं फिर इसी कोर्ट पर खेलने लौटूंगा।”
विश्व रैंकिंग में 43वें स्थान पर मौजूद टॉमस मचाक मैच के दौरान फिटनेस से जूझते नजर आए। दूसरे सेट में उन्हें बाएं पैर में परेशानी के कारण लंबा मेडिकल टाइम-आउट लेना पड़ा।
ज़्वेरेव ने कहा,“डेढ़ सेट तक मुकाबले का स्तर काफी शानदार था, लेकिन चोट के कारण मैच की लय थोड़ी टूट गई। मैं खुश हूं कि मुकाबला तीन सेट में समाप्त कर सका।”
विश्व नंबर-3 ज़्वेरेव ने पूरे मैच में दबदबा बनाए रखा और केवल एक ब्रेक प्वाइंट बचाते हुए महज 1 घंटा 48 मिनट में जीत दर्ज कर ली।
गौरतलब है कि ज़्वेरेव ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने के सबसे करीब पेरिस में ही पहुंचे हैं। पिछले पांच वर्षों में वह लगातार क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे हैं, जबकि 2024 के फाइनल में उन्हें कार्लोस अल्काराज के खिलाफ पांच सेटों में हार का सामना करना पड़ा था।
Breaking News
- स्पेस में आईवॉश भी चुनौती, जानें क्या है 'सील आई इरिगेशन गॉगल्स', कैसे करता है काम?
- एनएचएआई टीओटी, इन्विट मॉडल से राजमार्ग परिसंपत्तियों का मुद्रीकरण करेगा
- मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद सिद्धारमैया ने कहा, कांग्रेस आलाकमान के निर्देश पर इस्तीफा
- 'भारत भाग्य विधाता' के मोशन पोस्टर में दिखा कंगना रनौत का दमदार अंदाज
- जिले में अवैध रेत खनन जारी, नर कंकाल निकलने से ग्रामीण आक्रोशित
- उप्र : हवाओं के नरम रुख से गर्मी से मामूली राहत, कई जिलाें में आंधी—बारिश व ओलावृष्टि की चेतावनी
- देशभक्ति की मिसाल: स्वातंत्र्यवीर सावरकर
- हर्ष मल्होत्रा: भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष से दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष तक का सफर
- तृणमूल सांसद काकाेली घोष ने कल्याण बनर्जी के खिलाफ लोकसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र
- विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने स्वर्गीय सेन को दी श्रद्धांजली
फ्रेंच ओपन 2026: अलेक्जेंडर ज़्वेरेव ने आसानी से पार किया दूसरा दौर, सीधे सेटों में दर्ज की जीत







