आईपीएल क्रिकेट में, सनराइजर्स हैदराबाद का सामना राजस्थान रॉयल्स
से आज शाम मोहाली के न्यू चंडीगढ़ में एलिमिनेटर मैच में होगा। मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा। विजेता टीम फाइनल में जगह
बनाने के लिए शुक्रवार को क्वालीफायर 2 में
गुजरात टाइटन्स से भिड़ेगी। फाइनल 31
तारीख को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
इससे पहले, रॉयल
चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कल रात धर्मशाला में खेले गए क्वालीफायर वन मैच में गुजरात
टाइटन्स को 92 रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई। 255 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए, गुजरात टाइटन्स तीन गेंद शेष रहते 162 रनों पर ऑल आउट हो गई।







