Breaking News

नई फिल्म के साथ लौटे अनुपम खेर


मनोरंजन 29 May 2026
post

नई फिल्म के साथ लौटे अनुपम खेर

दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने अपनी 552वीं फिल्म 'श्री रामभूमि' का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर फिल्म के मुहूर्त की तस्वीरें शेयर करते हुए बताया कि इसकी शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। अनुपम ने इस परियोजना को 'सत्य, आस्था और घर वापसी' की कहानी बताते हुए कहा कि वह इस फिल्म का हिस्सा बनकर बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं।

अनुपम खेर द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में वह क्लैपर बोर्ड पकड़े नजर आए, जिस पर फिल्म का शीर्षक 'रामभूमि' लिखा हुआ था। पोस्ट में उन्होंने लिखा, "अपनी 552वीं फिल्म 'श्री रामभूमि' की घोषणा करते हुए मुझे अपार खुशी और गर्व हो रहा है। हर दशक और हर सदी में एक ऐसी कहानी आती है, जिसे सुनाया जाना जरूरी होता है। यह सच्चाई, आस्था और घर वापसी की कहानी है।" अभिनेता की इस भावुक पोस्ट को सोशल मीडिया पर प्रशंसकों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है।

फिल्म का निर्देशन कामाख्या नारायण सिंह कर रहे हैं। वहीं, फिल्म में ऋत्विक भौमिक और अमृता खानविलकर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिलहाल फिल्म की कहानी और रिलीज डेट को लेकर ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की गई है, लेकिन घोषणा के बाद से ही दर्शकों के बीच इसे लेकर उत्सुकता बढ़ गई है।


You might also like!


RAIPUR WEATHER