इम्फाल, 31 मई । मणिपुर में सुरक्षा बलों ने प्रतिबंधित संगठन रिवॉल्यूशनरी पीपुल्स फ्रंट (आरपीएफ)/ पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) से जुड़े एक सक्रिय उगाहीकर्ता कैडर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को इसकी आधिकारिक पुष्टि की।
गिरफ्तार आरोपित की पहचान अहैबाम मंगलसाना सिंह (27) के रूप में हुई है, जो इम्फाल पश्चिम जिले के वांगोई लाइफ्राकपाम मानिंग लेइकाई का निवासी बताया गया है। सुरक्षा बलों ने उसे इम्फाल पूर्व जिले के पोरोम्पट थाना क्षेत्र के न्यू चेकोन इलाके से पकड़ा।
पुलिस के अनुसार, आरोपी क्षेत्र में उगाही गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल था और लंबे समय से निगरानी में था।
इसी दौरान एक अन्य अभियान में मणिपुर पुलिस ने थौबल जिले के टेकचाम मयाई लेइकाई निवासी साइरोम अल्विसन (26) को इम्फाल पूर्व जिले के खोंगमान मंगजिन इलाके से हिरासत में लिया।
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से विभिन्न ब्रांडों की 500 मिलीलीटर क्षमता वाली कुल 551 बीयर कैन और एक मारुति सुजुकी ऑल्टो के-10 कार बरामद की गई। पुलिस ने बताया कि जब्त सामान के स्रोत और गंतव्य की जांच की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दोनों मामलों में आगे की जांच जारी है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
Breaking News
- मणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, आरपीएफ/पीएलए का कैडर गिरफ्तार
- विश्व धूम्रपान निषेध दिवस: जीवन बचाने का अभियान
- पकौड़े और बैंगन ही नहीं, ये खाद्य पदार्थ भी सोख लेते हैं खूब तेल, हेल्दी कुकिंग के लिए अपनाएं ये टिप्स
- पीएसजी ने यूईएफए चैंपियंस लीग जीती, जबकि आर्सेनल को पेनल्टी शूटआउट में हार का सामना करना पड़ा।
- मुख्यमंत्री साय आज दुर्ग और बेमेतरा जिले के दाैरे पर
- होर्मुज में संदिग्ध तैरती सुरंग मिलने से अलर्ट, ओमान ने जारी की चेतावनी
- इतिहास के पन्नों में 01 जून : नेपाल के राजमहल हत्याकांड ने बदल दिया देश का इतिहास, राजशाही पर गहरा असर
- जनगणना 2027 के प्रथम चरण में बस्तर के 642 गांवों और दाे नगरीय निकायों में हुआ सर्वेक्षण
- BRICS अकादमिक सम्मेलन में भारत के ‘मानवता-प्रथम’ दृष्टिकोण पर जोर
- क्यों फिट बॉडी और माइंड के लिए जरूरी है 'हिट' माइक्रोबायोम?
मणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, आरपीएफ/पीएलए का कैडर गिरफ्तार







