नई दिल्ली, 01 जून । पेट्रोल और डीजल के बाद आज से 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर महंगा हो गया है। दिल्ली में इसकी कीमत में 42 रुपये का इजाफा किया गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इसकी कीमत बढ़कर 3113.50 रुपये हो गई है। कोलकाता में इसकी कीमत 3255.50 रुपये पहुंच गई है। इसके साथ पांच किलोग्राम वाले छोटे एफटीएल सिलेंडर की कीमत में 11 रुपये की वृद्धि की गई है। 14.2 किलोग्राम के घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में बदलाव नहीं किया गया है। कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में हुई बढ़ोतरी की दर आज से लागू हो गई है।
राहत की बड़ी बात यह है कि केंद्र सरकार ने आज से पेट्रोल, डीजल और एविएशन टर्बाइन फ़्यूल (एटीएफ) पर एक्सपोर्ट ड्यूटी घटाने की घोषणा की है। गैस प्रदाता कंपनियों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पांच किलोग्राम वाला छोटा सिलेंडर अब 821.50 रुपये का मिलेगा। कोलकाता में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 53.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इससे वहां 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 3255.50 रुपये हो गई है।
केंद्र ने 01 जून से पेट्रोल, डीजल और एटीएफ पर अपनी एक्सपोर्ट ड्यूटी को कम करने की घोषणा की है। सरकार ने पेट्रोल के निर्यात पर विंडफॉल गेन टैक्स को आधा करके 1.50 रुपये प्रति लीटर कर दिया है। डीजल पर टैक्स को घटाकर 13.50 रुपये प्रति लीटर और एटीएफ पर कर को घटाकर 9.50 रुपये प्रति लीटर किया गया है। वित्त मंत्रालय के अनुसार, पेट्रोल और डीजल के निर्यात पर सड़क और इन्फ्रास्ट्रक्चर सेस शून्य होगा। साथ ही, घरेलू इस्तेमाल में आने वाले पेट्रोल और डीजल पर मौजूदा टैक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
Breaking News
- कोरिया : ’अधिकारी पूरी तैयारी के साथ समय-सीमा की बैठक में हों उपस्थित- कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव’
- कोरिया : ’नवा तरिया से संवर रहा मेण्ड्रा का भविष्य, जल संरक्षण के साथ मिल रहा रोजगार’
- नायब तहसीलदार से मारपीट के विरोध में प्रदेशभर के तहसीलदार-नायब तहसीलदार हड़ताल पर
- बीजापुर में ग्रीष्म कालीन सिवट हिट क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
- अमेरिका और ईरान के बीच नए हमले से सीज़फ़ायर पर दबाव
- लेबनान हमले पर भड़का ईरान, सीजफायर उल्लंघन का लगाया आरोप
- स्वीकृत कार्यों के 30 जून तक निविदा आमंत्रित कर 31 जुलाई तक कार्यादेश जारी करने के निर्देश
- ‘वनवासी’ शब्द पर आदिवासी समाज का विरोध, संस्कार सतपती पर एफआईआर की मांग को लेकर सौंपे ज्ञापन
- भारत में 'दिव्यास्त्र' ड्रोन बनाने का रास्ता साफ, दिव्यास्त्र मार्क-1 का भरोसेमंद प्रदर्शन
- नेपाल के प्रधानमंत्री के बयान की छात्र संगठनों ने निंदा की, माफी की मांग
आज से कमर्शियल गैस सिलेंडर और पांच किग्रा का छोटा हुआ महंगा, पेट्रोल, डीजल और एटीएफ पर एक्सपोर्ट ड्यूटी घटी








