नई दिल्ली, 01 जून। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तराखंड के प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार को राजस्थान का नया प्रदेश संगठन महामंत्री नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गयी है।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह की ओर से सोमवार को जारी बयान में इसकी जानकारी दी गयी है।राजस्थान के प्रदेश संगठन महामंत्री का यह पद जनवरी 2024 से खाली था। तत्कालीन संगठन महामंत्री चंद्रशेखर के तेलंगाना स्थानांतरण के बाद से राजस्थान भाजपा बिना संगठन महामंत्री के कार्य कर रही थी।
भाजपा के एक पदाधिकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के मूल निवासी अजेय कुमार सितंबर 2019 से अब तक उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन के रूप में कार्य कर रहे थे। उत्तराखंड में सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और पार्टी कैडर को मजबूत बनाए रखने के लिए उनकी कार्यशैली की काफी तारीफ हुई थी।
उत्तराखंड से पहले अजेय कुमार ने उत्तर प्रदेश के पश्चिमी क्षेत्र के भाजपा महामंत्री संगठन के रूप में कार्य किया। उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक के रूप में की थी। संघ के प्रचारक के रूप में उन्होंने उत्तराखंड में लंबे समय तक काम किया। वे उत्तराखंड के श्रीनगर में नगर प्रचारक रहे। इसके बाद हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर जिलों के जिला प्रचारक के रूप में कार्य किया। उन्होंने इसके बाद अल्मोड़ा के विभाग प्रचारक का दायित्व भी संभाला।
Breaking News
- कोरिया : ’अधिकारी पूरी तैयारी के साथ समय-सीमा की बैठक में हों उपस्थित- कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव’
- कोरिया : ’नवा तरिया से संवर रहा मेण्ड्रा का भविष्य, जल संरक्षण के साथ मिल रहा रोजगार’
- नायब तहसीलदार से मारपीट के विरोध में प्रदेशभर के तहसीलदार-नायब तहसीलदार हड़ताल पर
- बीजापुर में ग्रीष्म कालीन सिवट हिट क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
- अमेरिका और ईरान के बीच नए हमले से सीज़फ़ायर पर दबाव
- लेबनान हमले पर भड़का ईरान, सीजफायर उल्लंघन का लगाया आरोप
- स्वीकृत कार्यों के 30 जून तक निविदा आमंत्रित कर 31 जुलाई तक कार्यादेश जारी करने के निर्देश
- ‘वनवासी’ शब्द पर आदिवासी समाज का विरोध, संस्कार सतपती पर एफआईआर की मांग को लेकर सौंपे ज्ञापन
- भारत में 'दिव्यास्त्र' ड्रोन बनाने का रास्ता साफ, दिव्यास्त्र मार्क-1 का भरोसेमंद प्रदर्शन
- नेपाल के प्रधानमंत्री के बयान की छात्र संगठनों ने निंदा की, माफी की मांग
राजस्थान भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री बने अजेय कुमार







