Breaking News

न्यायालय में हाजिर होने भवानी शो रूम सराईपाली को सूचना पत्र जारी


शहर 01 June 2026
post

न्यायालय में हाजिर होने भवानी शो रूम सराईपाली को सूचना पत्र जारी

सारंगढ़ बिलाईगढ़ ।  कलेक्टर न्यायालय सारंगढ़ ने भवानी शो रूम सराईपाली तहसील सराईपाली जिला महासमुंद को 2 जून 2026 को आबकारी प्रकरण  202510321300007 में सुनवाई के दौरान उपस्थित होने के लिए सूचना पत्र जारी किया है। सुनवाई तिथि में उनकी उपस्थिति अनिवार्य है। निर्धारित तिथि को उपस्थित नहीं होने की दशा में शो रूम के विरूद्ध एक पक्षीय कार्यवाही की जायेगी।

पक्षकार छ.ग.शासन बनाम शिवकुमार सारथी वगैरह, साकिन- डुमरसिंघा में थाना सरिया के अपराध क्र. 205/ 2025 धारा 34(2), 59 (क) आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत मोटर सायकल बजाज सीटी 100 क्रमांक CG 06 GL 6388 में अवैध रूप से शराब का परिवहन किए जाने पर वाहन को जप्त किया गया है। इस वाहन के पंजीकृत स्वामी मनोज थुरिया के द्वारा अपने जवाब में यह उल्लेखित किया गया है कि वर्ष 2023 में वाहन का विक्रय भवानी शो रूम सराईपाली में किया है।

You might also like!


RAIPUR WEATHER