रायपुर, 02 जून । रायपुर जिले के एक स्टील प्लांट में मंगलवार सुबह ब्लाॅस्ट के कारण भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। आरंग क्षेत्र स्थित मंदिर हसौद के मिवान स्टील लिमीटेड प्लांट में आग लगी है। काले धुंए का गुब्बार कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहे हैं।जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 5:30 बजे प्लांट में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और प्लांट के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया।
स्थानीय लोगों की सूचना के बाद प्रशासन और पुलिस की टीम घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मौके पर पहुंच गई है। अधिकारियों की निगरानी में राहत और बचाव कार्य जारी है। फिलहाल आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। साथ ही अभी तक किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।इस मामले में तहसीलदार विनोद साहू ने बताया कि मिवान स्टील प्लांट में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई है। फायर ब्रिगेड, प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है। आग लगने के कारणों और नुकसान की जांच की जा रही है।
मंदिर हसौद थाना प्रभारी ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया कि प्लांट के भीतर टर्बाइन लीकेज होने से आग लगी थी। राहत की बात रही कि घटना में जनहानि नहीं हुई। फायर ब्रिगेड की मदद से 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है।
Breaking News
- भाजपा छोड़ने की अटकलों के बीच अन्नामलाई ने की अमित शाह से मुलाकात
- भाजपा छोड़ने की अटकलों के बीच अन्नामलाई ने की अमित शाह से मुलाकात
- खेतों से डिजिटल इंडिया तक: समावेशी विकास की एक कहानी
- Israeli PM नेतन्याहू ने ट्रंप के साथ 'गर्मजोशी' भरी बातचीत के बाद लेबनान रेड रद्द कर दी
- प्रतिभा को केवल अवसर और मार्गदर्शन की जरूरतः राष्ट्रपति
- देश में वैश्विक भारतीय प्रतिभाओं को जोड़ेने वाली 'पीएम रिसर्च चेयर' योजना के लिए आवेदन शुरू
- दक्षिणी लेबनान में झड़पों के जारी रहने के कारण अमेरिका की मध्यस्थता से इजरायल-हिजबुल्लाह के बीच हुए समझौते पर तनाव मंडरा रहा है।
- आरंग स्थित स्टील प्लांट में लगी भीषण आग, जनहानि नहीं
- तहसीलदार और विधायक विवाद में अजय चंद्राकर का बयान, लक्ष्मण रेखा किसने लांघी देखना चाहिए
- सीमा विवाद पर नेपाल के प्रधानमंत्री के विवादित बयान पर पार्टी में मतभेद, मुश्किल में आरएसपी
आरंग स्थित स्टील प्लांट में लगी भीषण आग, जनहानि नहीं







