जगदलपुर, 05 जून । मौसम विभाग के अनुसार देश में मानसून का प्रवेश तीन दिनों के अतिरिक्त इंतजार के बाद अंततः केरल पंहुच गया, वर्तमान में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि निर्धारित समय अर्थात 16 जून को मानसून बस्तर से हाेते हुए छत्तीसगढ़ में प्रवेश करेगा।
उल्लेखनीय है कि बस्तर संभाग में राेजाना गरज-चमक के साथ प्री-मानसून की बारिश हाे रही है। आज शुक्रवार काे भी बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में दाेपहर बाद घने काले बादल छाने लगे और शाम काे बारिश हाेने लगी, जिससे लाेगाें काे गर्मी और उमस से राहत मिली है।
मौसम विभाग द्वारा शुक्रवार काे जारी अधिसूचना के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून बंगाल की खाड़ी, अरब सागर, लक्षद्वीप, केरल और माहे, कर्नाटक के कुछ भाग, तमिलनाडु, क्षेत्र के शेष हिस्से में 4 जून को पहुंच गया है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण तेलंगाना और उससे लगे तटीय आंध्रप्रदेश के ऊपर 3.1 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से 5 जून को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। इसके अतिरिक्त छत्तीसगढ़ में आज एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा या गरज-चमक के साथ बूंदबांदी की संभावना है। कुछ जगहों पर अंधड़ और बिजली गिरने की भी स्थिति बन सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव ही होने के आसार हैं।
Breaking News
- कोरिया : ’पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन अभियान तेज, दूरस्थ अंचल तक मिले जानकारी’
- 16 जून को मानसून बस्तर से हाेते हुए छत्तीसगढ़ में करेगा प्रवेश
- परीक्षाओं में गंभीर धोखाधड़ी का नामजद आरोपित और कांग्रेस नेता शुचिता का ढोंग रच रहे : भाजपा
- विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी स्कूल में विधायक लता उसेंडी ने किया वृक्षारोपण
- ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान बना जन आंदोलन : नितिन नवीन
- खान सर के खिलाफ हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज, पुलिस की जांच जारी
- फिल्म 'बंदर' की ईशा देओल ने की जमकर तारीफ
- iPhone यूजर्स के लिए WhatsApp का नया अपडेट! चैट्स को मैनेज करना होगा पहले से ज्यादा आसान
- स्टॉक मार्केट में ऑरिएट ट्रेड की निराशाजनक शुरुआत, फ्लैट लिस्टिंग के बाद लगा लोअर सर्किट
- दिल्ली-एनसीआर में येलो अलर्ट: गरज के साथ बारिश की संभावना; कल मौसम सुहावना रहने की उम्मीद है
16 जून को मानसून बस्तर से हाेते हुए छत्तीसगढ़ में करेगा प्रवेश







