नई दिल्ली, 05 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन नवीन ने शुक्रवार को नेहरू पार्क में एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया औऱ प्रकृति संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन के संकल्प को सुदृढ़ किया।
नितिन नवीन ने इस मौके पर पत्रकारों से कहा कि भाजपा हर वर्ष वृक्षारोपण अभियान को आगे बढ़ाती रही है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसे जन आंदोलन का स्वरूप दे दिया है।
उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री ने एक पेड़ मां के नाम लगाने का आह्वान किया, तो उन्होंने देश के लोगों को इस अभियान से भावनात्मक रूप से जोड़ दिया। यह अभियान जनभागीदारी से एक सशक्त जनआंदोलन का रूप ले रहा है, जो पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाते हुए हरित एवं संतुलित भविष्य के निर्माण की दिशा में प्रेरित करता है।
भाजपा अध्यक्ष ने विश्वास जताया कि सभी नागरिक अपनी मां की स्मृति में वृक्षारोपण के इस अभियान से जुड़ेंगे।
पर्यावरण संरक्षण आज वैश्विक चिंता का विषय है और प्रधानमंत्री की यह पहल अब देशवासियों की सक्रिय भागीदारी से संचालित होने वाला व्यापक जन अभियान बन चुकी है। उन्होंने लोगों से पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आह्वान किया।
Breaking News
- कोरिया : ’पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन अभियान तेज, दूरस्थ अंचल तक मिले जानकारी’
- 16 जून को मानसून बस्तर से हाेते हुए छत्तीसगढ़ में करेगा प्रवेश
- परीक्षाओं में गंभीर धोखाधड़ी का नामजद आरोपित और कांग्रेस नेता शुचिता का ढोंग रच रहे : भाजपा
- विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी स्कूल में विधायक लता उसेंडी ने किया वृक्षारोपण
- ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान बना जन आंदोलन : नितिन नवीन
- खान सर के खिलाफ हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज, पुलिस की जांच जारी
- फिल्म 'बंदर' की ईशा देओल ने की जमकर तारीफ
- iPhone यूजर्स के लिए WhatsApp का नया अपडेट! चैट्स को मैनेज करना होगा पहले से ज्यादा आसान
- स्टॉक मार्केट में ऑरिएट ट्रेड की निराशाजनक शुरुआत, फ्लैट लिस्टिंग के बाद लगा लोअर सर्किट
- दिल्ली-एनसीआर में येलो अलर्ट: गरज के साथ बारिश की संभावना; कल मौसम सुहावना रहने की उम्मीद है
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान बना जन आंदोलन : नितिन नवीन







