एमसीबी/06 जून 2026
जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए प्रशासन लगातार संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहा है। इसी क्रम में अपर कलेक्टर भरतपुर द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रावधानों के तहत तीन अलग-अलग प्रकरणों में कुल 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। यह सहायता मृतकों के वैध वारिसों को प्राकृतिक आपदा राहत मद से प्रदान की जाएगी।
भरतपुर तहसील के ग्राम छिरहा टोला निवासी फूलबाई की 17 सितम्बर 2025 को जहरीले सर्प के काटने से मृत्यु हो गई थी। प्रकरण की जांच उपरांत मृतिका के वैध वारिस रामप्रताप पिता ध्यान सिंह, उम्र 56 वर्ष, जाति गोंड, निवासी ग्राम छिरहा टोला, तहसील भरतपुर, जिला एमसीबी को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
इसी प्रकार भरतपुर तहसील के ग्राम कुदरा निवासी गजेंद्र सिंह उर्फ ज्ञानेन्द्र सिंह की 03 जून 2024 को तालाब के पानी में डूबने से मृत्यु हो गई थी। इस प्रकरण में मृतक के वैध वारिस पिता अनिल सिंह पिता सरजूलाल सिंह, उम्र 50 वर्ष, जाति कंवर, निवासी ग्राम कुदरा, थाना जनकपुर, तहसील भरतपुर, जिला एमसीबी, माता जयकंवरली कंवर पति अनिल सिंह, उम्र 44 वर्ष, जाति कंवर, निवासी ग्राम कुदरा, थाना जनकपुर, तहसील भरतपुर, जिला एमसीबी, भाई ओम प्रकाश सिंह पिता अनिल सिंह, उम्र 16 वर्ष, जाति कंवर, निवासी ग्राम कुदरा, थाना जनकपुर, तहसील भरतपुर, जिला एमसीबी, भाई भूपेन्द्र सिंह पिता अनिल सिंह, उम्र 13 वर्ष, जाति कंवर, निवासी ग्राम कुदरा, थाना जनकपुर, तहसील भरतपुर, जिला एमसीबी, बहन पूजा कंवर पिता अनिल सिंह, उम्र 11 वर्ष, जाति कंवर, निवासी ग्राम कुदरा, थाना जनकपुर, तहसील भरतपुर, जिला एमसीबी तथा बहन आरती सिंह पिता अनिल सिंह, उम्र 11 वर्ष, जाति कंवर, निवासी ग्राम कुदरा, थाना जनकपुर, तहसील भरतपुर, जिला एमसीबी को कुल 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
वहीं भरतपुर तहसील के ग्राम देवगढ़ निवासी बलमतिया बैगा की 04 दिसम्बर 2024 को कुएं में गिरकर पानी में डूबने से मृत्यु हो गई थी। इस प्रकरण में मृतिका के वैध वारिस पति गोरेलाल बैगा, उम्र 40 वर्ष, जाति बैगा, निवासी ग्राम देवगढ़, तहसील भरतपुर, जिला एमसीबी, पुत्र ओमकार बैगा पिता गोरेलाल, उम्र 17 वर्ष, जाति बैगा, निवासी ग्राम देवगढ़, तहसील भरतपुर, जिला एमसीबी, पुत्र सुभाष बैगा पिता गोरेलाल, उम्र 12 वर्ष, जाति बैगा, निवासी ग्राम देवगढ़, तहसील भरतपुर, जिला एमसीबी, पुत्र आकाश बैगा पिता गोरेलाल, उम्र 5 वर्ष, जाति बैगा, निवासी ग्राम देवगढ़, तहसील भरतपुर, जिला एमसीबी तथा पुत्र प्रकाश बैगा पिता गोरेलाल, उम्र 5 वर्ष, जाति बैगा, निवासी ग्राम देवगढ़, तहसील भरतपुर, जिला एमसीबी को कुल 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
अपर कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार स्वीकृत राशि प्राकृतिक आपदा राहत मद के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में व्यय की जाएगी। जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सहायता राशि का भुगतान प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से पात्र हितग्राहियों के बैंक खातों में सुनिश्चित किया जाए, ताकि प्रभावित परिवारों को समय पर राहत का लाभ मिल सके।







