Breaking News

नीमधा पहुंचे CM साय, सुशासन तिहार में हुए शामिल


शहर 06 June 2026
post

नीमधा पहुंचे CM साय, सुशासन तिहार में हुए शामिल

मरवाही। सीएम साय आज सुशासन तिहार के अंतर्गत आज गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ग्राम नीमधा में आयोजित जनचौपाल के माध्यम से आमजनों एवं हितग्राहियों से सीधे बातचीत कर शासन की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन का फीडबैक लिया। इस दौरान 'बिहान' स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लखपति दीदी बनने की अपनी प्रेरक यात्रा साझा की। यह जानकर संतोष हुआ कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के अंतिम ​व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुंच रही हैं और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। इस अवसर पर जनअपेक्षाओं के अनुरूप विभिन्न विकास कार्यों की घोषणा की गई, जो क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति देंगे। साथ ही अधिकारियों को आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़े रायपुर स्थित निवास कार्यालय में आज कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के साथ सूरजपुर जिले की शिवनंदनपुर नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों से आत्मीय भेंट हुई। सभी जनप्रतिनिधियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। शिवनंदनपुर नगर पंचायत में मिली यह विजय भारतीय जनता पार्टी की सुशासन, विकास और जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता के अटूट विश्वास का प्रतीक है। यह जनादेश केवल एक जीत नहीं, बल्कि जनता की अपेक्षाओं और विश्वास को और अधिक मजबूत करने की जिम्मेदारी भी है। मुझे विश्वास है कि आप सभी अंत्योदय के संकल्प को लेकर पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। पुनः आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम से आपके सफल कार्यकाल एवं शिवनंदनपुर नगर पंचायत की निरंतर प्रगति की मंगलकामना करता हूँ।


You might also like!


RAIPUR WEATHER