नई दिल्ली, 09 जून । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को समाज के कल्याण के लिए समर्पित एक सच्चे बुद्धिमान व्यक्ति के गुणों पर प्रकाश डालते हुए एक संस्कृत सुभाषित साझा किया। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में 'सबका साथ, सबका विकास' की भावना से प्रेरित निरंतर प्रयासों के माध्यम से हम एक मजबूत और आत्मनिर्भर भारत की ओर आगे बढ़ रहे हैं।
प्रधानमंत्री ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पण और सेवाभाव हमारी अमूल्य पूंजी रही है। बीते 12 वर्षों में 'सबका साथ, सबका विकास' की भावना से प्रेरित निरंतर प्रयासों से ही आज हम एक मजबूत और आत्मनिर्भर भारत की ओर से अग्रसर हैं।''
उन्होंने संस्कृत सुभाषित साझा किया, जिसमें लिखा, "आर्यकर्माणि राज्यन्ते भूतिकर्माणि कुर्वते।हितं च नाभ्यसुयन्ति स वै पण्डित उच्यते॥"
इस सुभाषित का अर्थ है कि जो व्यक्ति सदा नेक और सदाचारी कार्यों में लगा रहता है, समाज की प्रगति और कल्याण के प्रति समर्पित रहता है, दूसरों के लाभकारी शब्दों और कार्यों का सम्मान करता है और उनके प्रति कोई दुर्भावना नहीं रखता, वही वास्तव में बुद्धिमान कहलाता है।
Breaking News
- ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी चौतरफा तेजी का रुख
- प्रधानमंत्री मोदी ने स्लोवाकिया में स्वागत की अनोखी परंपरा को सराहा
- ‘भारत इनोवेट्स 2026’ भारत-फ्रांस की साझेदारी में अहम मील का पत्थर: धर्मेंद्र प्रधान
- स्वास्थ्य क्षेत्र में 12 वर्षों में ऐतिहासिक बदलाव, आयुष्मान भारत और जन औषधि योजना से करोड़ों लोगों को मिला लाभ : प्रधानमंत्री
- सबसे लंबे समय तक भारत के निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने को लेकर फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने मोदी को दी बधाई
- विश्व मंच पर मजबूत हुई भारत की सांस्कृतिक पहचान : विदेश मंत्रालय
- मुख्यमंत्री साय आज जांजगीर-चांपा और बिलासपुर जिले के दाैरे पर, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल
- प्रधानमंत्री मोदी आज फ्रांस के नीस में करेंगे 'भारत इनोवेट्स' का उद्घाटन
- गुजरात के गांधीनगर में 15 से 18 सितंबर तक होगा आयोजन, उद्घाटन प्रधानमंत्री के हाथों होने की संभावना
- मोदी-ट्रंप मुलाकात से पहले कांग्रेस ने अमेरिकी नीति और व्यापार समझौते पर जताई चिंता
'सबका साथ, सबका विकास' से आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ रहा देश: प्रधानमंत्री








