रायपुर 14 जून। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रविवार काे जांजगीर-चांपा और बिलासपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। अपने व्यस्त कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री धार्मिक, सामाजिक और विकासोन्मुखी आयोजनों में शामिल होकर जनता को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री आज सुबह 11 बजे रायपुर से रवाना होकर दोपहर 12 बजे जांजगीर-चांपा पहुंचेंगे। यहां वे सत्य निज नाम सत्संग सम्मेलन में शामिल होंगे तथा क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 1 बजे बिलासपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 2 बजे वे संत शिरोमणि गाडगे जयंती समारोह में भाग लेंगे। इस अवसर पर शपथ ग्रहण, सम्मान समारोह और कई विकास परियोजनाओं के भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री शाम 4 बजे तक नया रायपुर लौटेंगे। इसके पश्चात शाम 4:15 बजे 36वीं राष्ट्रीय सब जूनियर एवं जूनियर कयाकिंग-कैनोइंग प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे।
दिन के अंतिम कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शाम 5 बजे आयोजित पुस्तक लोकार्पण समारोह में भी भाग लेंगे। मुख्यमंत्री के इस दौरे को विकास, सामाजिक सहभागिता और जनसंपर्क की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Breaking News
- स्वास्थ्य क्षेत्र में 12 वर्षों में ऐतिहासिक बदलाव, आयुष्मान भारत और जन औषधि योजना से करोड़ों लोगों को मिला लाभ : प्रधानमंत्री
- सबसे लंबे समय तक भारत के निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने को लेकर फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने मोदी को दी बधाई
- विश्व मंच पर मजबूत हुई भारत की सांस्कृतिक पहचान : विदेश मंत्रालय
- मुख्यमंत्री साय आज जांजगीर-चांपा और बिलासपुर जिले के दाैरे पर, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल
- प्रधानमंत्री मोदी आज फ्रांस के नीस में करेंगे 'भारत इनोवेट्स' का उद्घाटन
- गुजरात के गांधीनगर में 15 से 18 सितंबर तक होगा आयोजन, उद्घाटन प्रधानमंत्री के हाथों होने की संभावना
- मोदी-ट्रंप मुलाकात से पहले कांग्रेस ने अमेरिकी नीति और व्यापार समझौते पर जताई चिंता
- भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’ जारी, वैश्विक कृषि सहयोग का नया रोडमैप तैयार
- मप्र के इंदौर में ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों ने पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास का संदेश
- कोलकाता में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बनेगा विश्व रिकॉर्ड, पीएम मोदी की उपस्थिति प्रस्तावित
मुख्यमंत्री साय आज जांजगीर-चांपा और बिलासपुर जिले के दाैरे पर, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल






