काठमांडू, 09 जून । नेपाल के संसद में विरोधी दलों का गतिरोध लगातार आज आठवें दिन भी जारी है। प्रतिनिधि सभा की बैठक में आज भी विपक्षी दलों ने विरोध प्रदर्शन किया। बैठक शुरू होते ही विपक्षी सांसद अपनी सीटों से खड़े होकर विरोध जताने लगे।
स्पीकर डीपी अर्याल ने जब बैठक की कार्यवाही शुरू की, तो विपक्षी सांसद खड़े हो गए। इसके बाद सभामुख अर्याल ने एमाले सांसद क्षितिज थेबे को बोलने का समय दिया। थेबे ने कहा कि जब तक प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह संसद में दिए गए अपने बयान पर जवाब नहीं देते, तब तक विपक्ष संसद की कार्यवाही को बाधित करता रहेगा।
प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने संसद को संबोधित करते हुए भूमिका संबंधी एक विवादित टिप्पणी की थी। विपक्षी दलों का कहना है कि संसद की कार्यवाही तभी आगे बढ़ने दी जाएगी, जब प्रधानमंत्री स्वयं उस बयान पर स्पष्टीकरण और जवाब देंगे। इस मुद्दे को लेकर विपक्ष अपने रुख पर कायम है और प्रधानमंत्री के जवाब की मांग कर रहा है।
Breaking News
- ईरान का कहना है कि अमेरिका के साथ संभावित समझौते पर अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।
- शाहपुर के लाल अन्जेश जोशी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया प्रदेश का मान, आयरनमैन 70.3 प्रतियोगिता की पूरी
- छग : गिरिराज सिंह ने बाबा साहब आम्बेडकर को अर्पित की श्रद्धांजलि
- ओमान तट पर लियाकी फ्रीडम जहाज पर हमले की खबर गलत, चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षितः विदेश मंत्रालय
- विक्रम भट्ट की हॉरर फ्रेंचाइजी ने फिर जगाया खौफ
- घर पर बनाएं हलवाई जैसे क्रिस्पी पकौड़े, जानें खास टिप्स
- महिला टी20 विश्व कप: इंग्लैंड ने श्रीलंका को 87 रनों से हराया
- भारत में डब्ल्यूएचओ के प्रतिनिधि बने डॉ. इवान हुतिन, सिबी जॉर्ज को सौंपे दस्तावेज
- नगरपालिका भर्ती घोटाले में टीएमसी विधायक मदन मित्रा के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी
- बस्तर पुलिस ने 100 से अधिक गुम मोबाइल बरामद कर वास्तविक स्वामियों को सौंपा
नेपाल संसद में पीएम को बुलाने की मांग पर आठवें दिन भी विरोधी दलों का गतिरोध








