रायपुर, 13 जून। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर प्रवास के दौरान आज शनिवार को केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह आम्बेडकर चौक पहुँचे और भारत रत्न डॉ भीमराव आम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर उन्होंने स्वच्छता मित्रों का शॉल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मान किया और उन्हें मेडिकल किट प्रदान की। स्वच्छता कर्मियों से संवाद करते हुए उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान में उनके समर्पण, परिश्रम और महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की। उन्हाेंने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जनभागीदारी से राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में स्वच्छ भारत मिशन ने देशभर में स्वच्छता के प्रति नई जागरूकता पैदा की है।
इसके बाद केंद्रीय मंत्री सिंह कलेक्ट्रेट परिसर के समीप स्थित ऑक्सीजोन पहुंचे और सांसद बृजमोहन अग्रवाल एवं विधायक पुरंदर मिश्रा के साथ "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत पौधरोपण किया। पौधरोपण के पश्चात उन्होंने ऑक्सीजोन परिसर में उपस्थित महिलाओं से पर्यावरण संरक्षण एवं जनभागीदारी के महत्व पर चर्चा की।
इस अवसर पर महापौर मीनल चौबे सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
Breaking News
- ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी चौतरफा तेजी का रुख
- प्रधानमंत्री मोदी ने स्लोवाकिया में स्वागत की अनोखी परंपरा को सराहा
- ‘भारत इनोवेट्स 2026’ भारत-फ्रांस की साझेदारी में अहम मील का पत्थर: धर्मेंद्र प्रधान
- स्वास्थ्य क्षेत्र में 12 वर्षों में ऐतिहासिक बदलाव, आयुष्मान भारत और जन औषधि योजना से करोड़ों लोगों को मिला लाभ : प्रधानमंत्री
- सबसे लंबे समय तक भारत के निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने को लेकर फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने मोदी को दी बधाई
- विश्व मंच पर मजबूत हुई भारत की सांस्कृतिक पहचान : विदेश मंत्रालय
- मुख्यमंत्री साय आज जांजगीर-चांपा और बिलासपुर जिले के दाैरे पर, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल
- प्रधानमंत्री मोदी आज फ्रांस के नीस में करेंगे 'भारत इनोवेट्स' का उद्घाटन
- गुजरात के गांधीनगर में 15 से 18 सितंबर तक होगा आयोजन, उद्घाटन प्रधानमंत्री के हाथों होने की संभावना
- मोदी-ट्रंप मुलाकात से पहले कांग्रेस ने अमेरिकी नीति और व्यापार समझौते पर जताई चिंता
छग : गिरिराज सिंह ने बाबा साहब आम्बेडकर को अर्पित की श्रद्धांजलि








