कोलकाता, 10 जून । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा की शक्ति की कामना करते हुए पश्चिम बंगाल की महिला एवं शिशु कल्याण तथा शहरी विकास मंत्री अग्निमित्रा पाॅल ने बुधवार को गुवाहाटी स्थित कामाख्या मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की।
इस दाैरान पर मंत्री अग्निमित्रा पाॅल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के प्रधानमंत्री के रूप में सफलतापूर्वक 12 वर्ष पूरे कर भारतीय राजनीति और शासन व्यवस्था में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रधानमंत्री को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत ने विकास, बुनियादी ढांचे, डिजिटल तकनीक, अर्थव्यवस्था और वैश्विक कूटनीति के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हासिल की है। आज भारत विश्व मंच पर एक सशक्त और आत्मविश्वासी राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान बना रहा है।
कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद अग्निमित्रा पाॅल ने कहा, “मां कामाख्या से प्रार्थना की है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उत्तम स्वास्थ्य, लंबी आयु और देश की सेवा के लिए अटूट ऊर्जा प्रदान करें। वे आने वाले वर्षों में भी उसी समर्पण, साहस और संकल्प के साथ राष्ट्र निर्माण के कार्य में जुटे रहें तथा विकसित भारत के सपने को साकार करने की दिशा में देश का नेतृत्व करते रहें।”
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने अनेक ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं और देश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। मां कामाख्या का आशीर्वाद उन पर सदैव बना रहे, यही उनकी प्रार्थना है।
Breaking News
- सहूलियत, सम्मान और सेहत... हर घर नल से बदली जिंदगी
- एमसीबी : उमरवाह में सुशासन तिहार का भव्य समापनरू हजारों ग्रामीणों की मौजूदगी में समस्याओं का हुआ समाधान
- एमसीबी : युवाओं के सपनों को मिलेगी नई उड़ान, आईटीआई में प्रवेश का सुनहरा अवसर - 15 जून तक करें ऑनलाइन आवेदन
- US के पांचवें बेड़े पर IRGC के ड्रोन हमले के बाद बहरीन में दूसरी बार हवाई हमले के सायरन बजे
- 'PM मोदी मालदीव के सबसे दोस्ताना पीएम हैं': पूर्व राष्ट्रपति नशीद
- पीएम नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिये अग्निमित्रा पाल ने कामाख्या मंदिर में की पूजा-अर्चना
- नालंदा विश्वविद्यालय ने मंगोलिया में किए दो अहम समझौते, शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक सहयोग को मिलेगी नई गति
- गौरेला पेण्ड्रा मरवाही : प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन और एनपीएस-ट्रेडर्स योजना के लिए आज से विशेष पंजीयन अभियान
- कार खड़े ट्रक से टकराई, कार सवार की मौत
- प्रधानमंत्री मोदी ने 12 वर्षों में बिना रुके देशसेवा की, वह भारत के लिए भगवान का वरदान हैं : शिवराज सिंह चौहान
पीएम नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिये अग्निमित्रा पाल ने कामाख्या मंदिर में की पूजा-अर्चना







