Breaking News

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने संगम नोज पर किया योग, स्वस्थ और सशक्त भारत का दिया संदेश


देश 21 June 2026
post

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने संगम नोज पर किया योग, स्वस्थ और सशक्त भारत का दिया संदेश

प्रयागराज, 21 जून ।आध्यात्मिक और सांस्कृतिक नगरी प्रयागराज के पावन संगम नोज पर 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में नागरिकों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन और फिट भारत का संदेश दिया।

योग दिवस के अवसर पर संगम तट का वातावरण पूरी तरह योगमय दिखाई दिया। प्रतिभागियों ने प्रशिक्षकों के निर्देशन में विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि योग भारत की प्राचीन और अमूल्य धरोहर है, जिसे आज पूरी दुनिया अपना रही है। योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक शांति और आत्मिक ऊर्जा भी प्रदान करता है। उन्होंने सभी लोगों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा सहित पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी योगाभ्यास में भाग लिया। अधिकारियों ने कहा कि योग स्वस्थ समाज के निर्माण का मजबूत आधार है और नियमित योग से जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है।

संगम नोज पर आयोजित इस कार्यक्रम ने योग के प्रति लोगों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया। बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों की सहभागिता ने यह संदेश दिया कि योग आज जन-जन के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के इस सफल आयोजन के माध्यम से प्रयागराज ने एक बार फिर पूरे देश को स्वास्थ्य, अनुशासन और सकारात्मक जीवनशैली का प्रेरणादायी संदेश दिया।

You might also like!


RAIPUR WEATHER