Breaking News

फीफा विश्व कप 2026: ग्रुप एच के मुकाबले में केप वर्डे ने उरुग्वे को 2-2 से ड्रॉ पर रोका


खेल 22 June 2026
post

फीफा विश्व कप 2026: ग्रुप एच के मुकाबले में केप वर्डे ने उरुग्वे को 2-2 से ड्रॉ पर रोका

22 जून । फीफा विश्व कप 2026 में, केप वर्डे ने आज फ्लोरिडा में ग्रुप एच के अपने मैच में उरुग्वे को 2-2 से ड्रॉ पर रोक दिया। केप वर्डे ने 21वें मिनट में केविन पिना के शानदार डायरेक्ट फ्री किक से बढ़त बनाई और अपने देश के लिए विश्व कप का पहला गोल दर्ज किया। उरुग्वे ने मैक्सी अराउजो और अगस्टिन कैनोबियो के दो गोलों से जवाब देते हुए बढ़त बना ली। हालांकि, केप वर्डे ने हेल्डर वारेला के गोल से बराबरी कर ली, जिन्होंने रक्षात्मक गलती का फायदा उठाते हुए स्कोर 2-2 कर दिया। इस परिणाम के बाद दोनों टीमें ग्रुप एच के अंतिम दौर के मैचों में दो-दो अंकों के साथ उतरेंगी।

 

इससे पहले, कल रात कैलिफोर्निया में ग्रुप जी के मुकाबले में ईरान और बेल्जियम के बीच गोल रहित ड्रॉ खेला गया। 66वें मिनट में मेहदी तारेमी पर फाउल करने के लिए नाथन न्गोय को रेड कार्ड दिखाया गया, जिसके बाद बेल्जियम की टीम 10 खिलाड़ियों तक सीमित हो गई, लेकिन ईरान इसका फायदा नहीं उठा सका। इस परिणाम के साथ दोनों टीमों के दो मैचों में दो-दो ड्रॉ हो चुके हैं।

 

इससे पहले, स्पेन ने अटलांटा में ग्रुप एच के मुकाबले में सऊदी अरब पर 4-0 की शानदार जीत के साथ अगले दौर में अपनी जगह पक्की कर ली। अपने पहले मैच में केप वर्डे के खिलाफ गोल रहित ड्रॉ के बाद, लामिन यामल के शुरुआती लाइनअप में लौटने से स्पेन की टीम काफी चुस्त नज़र आई। इस युवा खिलाड़ी ने डैनी ओल्मो के पास पर 10वें मिनट में पहला गोल किया। इसके बाद मिकेल ओयारज़ाबल ने जल्दी-जल्दी दो गोल किए और हसन अल्तम्बक्ती के आत्मघाती गोल से जीत पक्की हो गई। 

 

स्पेन के अब दो मैचों में चार अंक हो गए हैं, जबकि सऊदी अरब एक अंक पर बना हुआ है।

 

आज के मुकाबलों में, न्यूजीलैंड ग्रुप जी के मुकाबले में भारतीय समयानुसार सुबह 6:30 बजे मिस्र से भिड़ेगा, जबकि अर्जेंटीना ग्रुप जे के मैच में भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे ऑस्ट्रिया से भिड़ेगा।

You might also like!


RAIPUR WEATHER