अभिनेता और निर्देशक रितेश देशमुख की चर्चित पीरियड ड्रामा फिल्म 'राजा शिवाजी' अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो गई है। मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित यह फिल्म 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन के बाद अब दर्शक इसे हिंदी और मराठी दोनों भाषाओं में नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
नेटफ्लिक्स ने फिल्म के ओटीटी प्रीमियर की घोषणा करते हुए रितेश देशमुख का दमदार पोस्टर शेयर किया और कैप्शन में लिखा, "विरोध करने आ रहे हैं राजे।" फिल्म में रितेश देशमुख ने छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका निभाई है, जबकि जेनेलिया डिसूजा उनकी पत्नी के किरदार में नजर आई हैं। इसके अलावा अभिषेक बच्चन ने संभाजी शाहजी भोसले, संजय दत्त ने मुगल सेनापति अफजल खान और सलमान खान ने विशेष कैमियो भूमिका निभाई है।
बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने इतिहास रचते हुए दुनियाभर में 130 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया। वहीं घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली यह पहली मराठी फिल्म बन गई। भव्य प्रस्तुति, दमदार अभिनय और ऐतिहासिक कथा के चलते फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से भरपूर सराहना मिली थी।
Breaking News
- कोरिया : ’लोहे के पिंजरे वाले ट्रैक्टरों पर सख्ती की तैयारी’
- फीफा विश्व कप: तुर्किये ने अतिरिक्त समय में गोल कर अमेरिका को 3-2 से हराया
- वेनेजुएला भूकंप : भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ, 'ऑपरेशन अमिस्ताद' के तहत राहत सामग्री लेकर रवाना हुए वायुसेना के दो विमान
- जिले में कुष्ठ उन्मूलन पर एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न
- फारस की खाड़ी में निर्धारित मार्गों से हटकर आवागमन पर पीजीएसए ने दी चेतावनी
- ऐतिहासिक पुरानी कचहरी बनी शिक्षा और संस्कृति का नया केंद्र
- खगोलीय घटना का खास पल, आज रात नजर आ सकता है ‘ब्लेज़ स्टार’
- ओटीटी पर आई 'राजा शिवाजी'
- मूवी रिव्यू : हंसी, मस्ती और रोमांच का धमाकेदार सफर है 'वेलकम टू द जंगल'
- भारत-अमेरिका ट्रेड डील के 'बहुत करीब', लेकिन टैरिफ में बढ़त मिले बिना इस पर साइन नहीं करेगा भारत: गोयल
ओटीटी पर आई 'राजा शिवाजी'







