सुपरस्टार रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जेलर 2' को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक तस्वीर के बाद अभिनेता ऋतिक रोशन के फिल्म से जुड़ने की अटकलें तेज हो गई हैं।
तस्वीर में ऋतिक कुछ पायलटों के साथ एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं और दावा किया जा रहा है कि वह चेन्नई पहुंचे हैं। इसके बाद फैंस के बीच चर्चा शुरू हो गई है कि अभिनेता फिल्म में अपने कथित कैमियो की शूटिंग के लिए शहर पहुंच सकते हैं। हालांकि, निर्माताओं की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
कुछ समय पहले भी रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि ऋतिक रोशन 'जेलर 2' में एक खास कैमियो भूमिका निभाते नजर आएंगे। अब चेन्नई से सामने आई तस्वीर ने इन खबरों को और बल दे दिया है। यदि यह खबर सच साबित होती है, तो पहली बार रजनीकांत और ऋतिक रोशन एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आ सकते हैं, जिसे लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
निर्देशक नेल्सन दिलीप कुमार के निर्देशन में बन रही 'जेलर 2', साल 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जेलर' का सीक्वल है। फिल्म में रजनीकांत एक बार फिर अपने लोकप्रिय किरदार मुथुवेल पांडियन के रूप में दिखाई देंगे। इसके अलावा फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, विद्या बालन, सूर्या और सूरज वेंजारामूडु अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे, जबकि मोहनलाल और शिव राजकुमार कैमियो करते दिखाई देंगे। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही जबरदस्त उत्सुकता बनी हुई है।
Breaking News
- डायल-112 आपातकालीन सेवा ने सर्पदंश के शिकार ग्रामीण की बचाई जान
- डीएमएफ शासी परिषद की बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल को प्राथमिकता देने पर जोर
- बीजापुर के अंदरूनी स्कूलाें में पुस्तकें व गणवेश का हुआ वितरित
- सब्सक्रिप्शन के लिए खुला जिवियल इंडस्ट्रीज का आईपीओ, एक जुलाई को लिस्टिंग संभव
- ASI ने राखीगढ़ी से प्राप्त मानव कंकाल अवशेषों को विस्तृत वैज्ञानिक जांच के लिए AnSI को सौंपा
- कतर हादसे में 12 भारतीयों की मौत पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जताया गहरा शोक, पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता का दिया भरोसा
- भारत-ब्रिटेन FTA से किसानों, मछुआरों और MSME को होगा बड़ा फायदा: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल
- वियतनाम पहुंचे दो भारतीय युद्धपोत, नौसैनिक सहयोग को मिलेगी नई मजबूती
- रजनीकांत की फिल्म में दिख सकता है ऋतिक रोशन का खास अंदाज
- त्याग और राष्ट्रभक्ति की अमिट पहचान
रजनीकांत की फिल्म में दिख सकता है ऋतिक रोशन का खास अंदाज







