वाराणसी, 4 जुलाई । उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर-4 पर शनिवार को ड्यूटी के दौरान एक पीएसी जवान की लोडेड कार्बाइन हाथ से फिसलकर जमीन पर गिर गई। कार्बाइन गिरते ही उससे अचानक गोली चल गई, जिससे मंदिर परिसर के बाहर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गोली सीधे सड़क पर लगी। गोली के प्रभाव से सड़क की गिट्टियां उछलकर आसपास मौजूद दुकानदारों पर जा गिरीं, जिससे फूल-माला की दुकान लगाने वाले निक्की गुप्ता, रामबाबू और विकास यादव घायल हो गए। घायलों को मामूली चोटें आई हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। तीनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति सामान्य बताई गई।
घटना के बाद मंदिर के गेट नंबर-4 पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Breaking News
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पेरू के राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल करने पर केइको फुजिमोरी को बधाई दी
- प्रधानमंत्री मोदी ने पेरू के राष्ट्रपति चुनाव में जीत पर केइको फुजिमोरी को बधाई दी।
- नेटवर्क के 400 उपग्रहों के करीब पहुंचने के साथ ही अमेज़न इस साल लियो इंटरनेट सेवा की प्रारंभिक शुरुआत करेगा।
- सहकारिता की शक्ति: आत्मनिर्भर और समृद्ध समाज की नींव
- स्वामी विवेकानंद का प्रेरणादायी जीवन और अमर विचार
- गुलजारी लाल नंदा का प्रेरणादायी जीवन और उनके आदर्श
- गर्भ में ही तय हो जाता है बच्चे को कैंसर-एडीएचडी जैसी बीमारियां होंगी या नहीं? पर कैसे, समझिए
- पंचायत का ऐ राजा जी नहीं है वायरल गाना, सदियों से गाया जा रहा है बिहार का मंगल गीत, आज खूब है पॉपुलर
- सरकार ने प्याज की खरीद कीमत 13 फीसदी बढ़ाकर 2,125 रुपये प्रति क्विंटल किया
- रायपुर : वन्यजीव संरक्षण में बड़ी सफलता : नर चीतल के अवैध शिकार का खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल
काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट पर पीएसी जवान की कार्बाइन से चली गोली, तीन दुकानदार घायल







