Breaking News

उपराष्ट्रपति ओडिशा में सतत उच्च समुद्री मत्स्य पालन के लिए प्राधिकरण पत्र जारी करेंगे


देश 09 July 2026
post

उपराष्ट्रपति ओडिशा में सतत उच्च समुद्री मत्स्य पालन के लिए प्राधिकरण पत्र जारी करेंगे

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज भुवनेश्वर, ओडिशा के दौरे पर रहेंगे। इस दौरे के दौरान, उपराष्ट्रपति भुवनेश्वर स्थित ओडिशा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में खुले समुद्र में मत्स्य पालन के सतत दोहन के लिए प्राधिकरण पत्र जारी करने हेतु आयोजित राष्ट्रीय शुभारंभ कार्यक्रम में भाग लेंगे।

इस अवसर पर श्री राधाकृष्णन ओडिशा डीप सी फिशिंग मिशन दस्तावेज़ का विमोचन भी करेंगे। इसके बाद, उपराष्ट्रपति भुवनेश्वर के खुर्दा स्थित राष्ट्रीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान के 15वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे।

You might also like!


RAIPUR WEATHER