नई दिल्ली, 08 जुलाई l राजस्थान के श्रीगंगानगर में नाबालिग बच्ची के साथ हुए कथित गैंगरेप और मानव तस्करी मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने सख्त रुख अपनाया है। एनसीडब्ल्यू ने जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से 15 दिनों के भीतर कार्रवाई की पूरी रिपोर्ट भी मांगी है।
आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने बुधवार को मामले की सुनवाई कर अधिकारियों को अहम निर्देश दिए।
आयोग की अध्यक्ष ने मीडिया को जारी बयान में कहा कि इस मामले में प्रशासन और पुलिस की गंभीर लापरवाही सामने आई है। इसलिए जांच जल्द पूरी कर समय पर चार्जशीट दाखिल की जाए और अदालत में सुनवाई शुरू कर पीड़िता को जल्द न्याय दिलाया जाए। अब तक एसआईटी ने होटल मालिकों, मैनेजरों समेत 18 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आयोग ने बाकी आरोपितों की भी जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।
महिला आयोग ने जिला प्रशासन को 15 दिनों के भीतर जिले के सभी अवैध और बिना रजिस्ट्रेशन वाले होटलों पर कार्रवाई करने को कहा है। पुलिस को जांच करने के निर्देश दिए गए हैं कि इतनी बड़ी घटना के बावजूद स्थानीय पुलिस की निगरानी व्यवस्था क्यों नाकाम रही।
आयोग की अध्यक्ष ने सोशल मीडिया पर पीड़िता से जुड़े वीडियो और अन्य सामग्री तुरंत हटाने तथा उन्हें फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने को भी कहा है। साथ ही, पीड़िता की सुरक्षा, इलाज, पुनर्वास और आर्थिक सहायता जल्द सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
Breaking News
- भारतीय वैज्ञानिकों की नई खोज, सैटेलाइट और संचार सेवाओं को मिलेगी मजबूती
- ईरानी सेना का बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर जवाबी हमला
- प्राचीन शिल्प कौशल से लेकर वैश्विक प्रतिस्पर्धा तक: भारत का खिलौना उद्योग विकास की एक नई गाथा रच रहा है।
- शिखर सम्मेलन में एर्दोगन ने नाटो सहयोगियों से रक्षा उद्योग पर लगे प्रतिबंध हटाने का आग्रह किया।
- पीएम मोदी की मौजूदगी में प्रम्बानन मंदिर में गूंजा ‘ओम नमः शिवाय’ का मंत्र
- श्रीगंगानगर गैंगरेप मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग सख्त, 15 दिनों में मांगी रिपोर्ट
- आईआईटी मंडी ने विकसित किया देश का सबसे बड़ा लैंडस्लाइड अर्ली वार्निंग सिस्टम
- प्रधानमंत्री मोदी की इंडोनेशिया यात्रा का भव्य समापन, 5 फाइटर जेट्स ने दी ‘सलामी’
- बलरामपुर : पत्रकारों को मातृ-शिशु स्वास्थ्य और सिकल सेल रोग की दी जानकारी
- विधि विधान से हुआ भगवान जगन्नाथ का स्नान, दर्शन पूजन के लिए लगी श्रद्धालुओं की भीड़
श्रीगंगानगर गैंगरेप मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग सख्त, 15 दिनों में मांगी रिपोर्ट







