जांजगीर-चांपा 10 जुलाई । शासन द्वारा किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से संचालित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए संबल बन रही है। प्रतिवर्ष मिलने वाली 6 हजार रुपये की सहायता राशि किसानों को खेती की आवश्यकताओं को समय पर पूरा करने में मदद कर रही है। जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम पेंड्री निवासी किसान जगनथिया कश्यप भी इस योजना से लाभान्वित होकर खाद-बीज की व्यवस्था कर अपनी खेती को मजबूत बना रहे हैं। लगभग 2.5 एकड़ कृषि भूमि में खेती करने वाले जगनथिया कश्यप को योजना के तहत प्रतिवर्ष 3 किस्तो में हजार रुपये की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खाते में प्राप्त होती है।
श्री कश्यप बताते हैं कि इस राशि का उपयोग वे खेती के लिए आवश्यक खाद, बीज एवं अन्य कृषि सामग्री खरीदने में कर रहे हैं। समय पर मिलने वाली यह सहायता खेती की लागत कम करने में मदद करती है और कृषि कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने में सहायक बनती है। वे कहते हैं कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना छोटे एवं मध्यम किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण योजना है। इससे खेती की आवश्यकताओं को समय पर पूरा करने में सुविधा मिलती है और किसानों को आर्थिक संबल भी प्राप्त होता है। जगनथिया कश्यप ने इस जनकल्याणकारी योजना के लिए शासन के प्रति आभार व्यक्त की है और कहा है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों की आय बढ़ाने और खेती को अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
Breaking News
- योगिनी एकादशी का महत्व: भक्ति, संयम और सकारात्मक जीवन का संदेश
- रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने राजनाथ सिंह को दी जन्मदिन की बधाई
- महाराष्ट्र में एटीएस ने आतंकी गतिविधि मामले में 112 लोगों से की पूछताछ
- एफटीए से भारत का पार्टनर बना न्यूजीलैंड, हमारी एग्री-टेक्नोलॉजी ग्रामीण आय को बढ़ाने में करेगी मदद: न्यूजीलैंड के व्यापार मंत्री
- पीएम मोदी का न्यूजीलैंड में भव्य स्वागत, ऑकलैंड का स्काई टावर रोशनी से जगमगाया
- कोरिया : न्योता भोज में बच्चों संग बैठीं कलेक्टर
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना बनी किसान जगनथिया कश्यप का सहारा
- बारिश के साथ बाजार में लौटी मौसमी स्वाद की बहार , 500 रुपये किलो तक बिक रहा बोड़ा
- डीआरडीओ ने 60 किलोमीटर की न्यूनतम मारक क्षमता वाले पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का सफल परीक्षण किया।
- Gas. पर नहीं, कड़ाही में भूनें परफेक्ट रोस्टेड भुट्टा
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना बनी किसान जगनथिया कश्यप का सहारा







