धमतरी, 08 जुलाई । रथ यात्रा निकालने के पूर्व जगदीश मंदिर में पारंपरिक रस्मों की शुरुआत हो गई है। इसके तहत बुधवार को जगदीश मंदिर में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा को मंत्रोच्चारण के साथ स्नान कराया गया। स्नान के बाद भगवान को श्वेत वस्त्र पहनाया गया। फूल व अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर पूजा अर्चना की गई।
मठ मंदिर स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में देवी देवताओं के स्नान कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मंदिर में देव स्नान को लेकर काफी दिनों से तैयारी की जा रही थी। सुबह 11 बजे जगन्नाथ मंदिर में भगवान को देव स्नान कराया गया। भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा की प्रतिमा को गर्भगृह से बाहर निकालकर मंदिर परिसर में रखा गया। पंडित बालकृष्ण शर्मा की अगुवाई में पूजा अर्चना की गई। मंत्रोचार के साथ विधिपूर्वक स्नान कराकर पूजा पाठ व आरती हुई। जानकारी के अनुसार 11 जुलाई से 14 जुलाई तक श्रद्धालुओं को काढ़ा का वितरण किया जाएगा। इसी तरह 16 जुलाई को पूरी श्रद्धा के साथ शहर में रथयात्रा निकाली जाएगी।
जगदीश मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष किरण कुमार गांधी, उपाध्यक्ष सत्यनारायण राठी, सचिव प्रकाश गांधी, सहसचिव मोहन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष लखमशी भानुशाली, ट्रस्टी श्यामसुंदर अग्रवाल, डॉ. हीरा महावर, श्याम अग्रवाल, हर्षद मेहता, गोपाल शर्मा, लक्ष्मीचंद बाहेती, अजय अग्रवाल, विपिन पटेल, मदनमोहन खंडेलवाल, बिहारीलाल अग्रवाल, दयाराम अग्रवाल, रमेश लाट, भरत सोनी, बालकृष्ण शर्मा महाराज, अनिल मित्तल, विनोद अग्रवाल एवं रविकांत अग्रवाल प्रीतेश गांधी, संजय अग्रवाल, दिलीप सोनी, महेन्द्र पंडित, राजेंद्र शर्मा पूर्व सभापति नगर निगम, कीर्ति शाह, गोवर्धन सोनी, महेंद्र राजपुरिया, हरी कटारिया, अजीत खंडेलवाल, अनुराग महावर, कुलेश सोनी पार्षद, पिंटू यादव पार्षद, प्राजेंद्र लुंकड़, सूरज शर्मा, रवि शर्मा, निशित पटेल, अंसुल महावर, प्रजय महावर, सुनील सोनी, अनंत शाह, राम शर्मा, आकाश जसूजा, गोलू ठाकुर एल्डरमेन, प्रतापराव क्रदत, सूर्यप्रकाश अग्रवाल, प्रियंक गांधी, राकेश चंदवानी पार्षद, वेदांत खंडेलवाल सहित काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
Breaking News
- भारतीय वैज्ञानिकों की नई खोज, सैटेलाइट और संचार सेवाओं को मिलेगी मजबूती
- ईरानी सेना का बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर जवाबी हमला
- प्राचीन शिल्प कौशल से लेकर वैश्विक प्रतिस्पर्धा तक: भारत का खिलौना उद्योग विकास की एक नई गाथा रच रहा है।
- शिखर सम्मेलन में एर्दोगन ने नाटो सहयोगियों से रक्षा उद्योग पर लगे प्रतिबंध हटाने का आग्रह किया।
- पीएम मोदी की मौजूदगी में प्रम्बानन मंदिर में गूंजा ‘ओम नमः शिवाय’ का मंत्र
- श्रीगंगानगर गैंगरेप मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग सख्त, 15 दिनों में मांगी रिपोर्ट
- आईआईटी मंडी ने विकसित किया देश का सबसे बड़ा लैंडस्लाइड अर्ली वार्निंग सिस्टम
- प्रधानमंत्री मोदी की इंडोनेशिया यात्रा का भव्य समापन, 5 फाइटर जेट्स ने दी ‘सलामी’
- बलरामपुर : पत्रकारों को मातृ-शिशु स्वास्थ्य और सिकल सेल रोग की दी जानकारी
- विधि विधान से हुआ भगवान जगन्नाथ का स्नान, दर्शन पूजन के लिए लगी श्रद्धालुओं की भीड़
विधि विधान से हुआ भगवान जगन्नाथ का स्नान, दर्शन पूजन के लिए लगी श्रद्धालुओं की भीड़







