गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल को जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने बधाई दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा,” गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल को उनके जन्मदिन पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं। वे गुजरात को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने और लोगों की उम्मीदों को पूरा करने में सबसे आगे हैं। मैं उनके दीर्घायु, स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना करता हूं।’’
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने एक्स पर पोस्ट किया, “गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को जन्मदिन पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, प्रसन्न एवं मंगलमय जीवन की कामना करता हूं।” सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक्स पर लिखा, “गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की प्रार्थना करता हूं।”
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने एक्स पर लिखा,” गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल को उनके जन्मदिवस की हार्दिक शुभेच्छा। प्रदेश में हो रहे निरंतर विकास तथा जनता के कल्याण के प्रति आपकी कटिबद्धता सराहनीय है, आशा है कि प्रभु श्री राम की कृपादृष्टि आप पर सदैव बनी रहें।” केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने एक्स पर पोस्ट किया, “गुजरात के सीएम भूपेंद्र भाई पटेल को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान सोमनाथ महादेव से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ और यशस्वी जीवन की कामना करता हूं।”
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने एक्स पोस्ट पर लिखा, “लोकप्रिय राजनेता, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। भगवान श्री द्वारिकाधीश जी की कृपा आप पर सदैव बनी रहे, आपके उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ व यशस्वी जीवन की कामना है।” राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक्स पर लिखा, “गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! बाबा सोमनाथ से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ एवं यशस्वी जीवन की कामना करता हूं। आप जनसेवा एवं विकास के पथ पर निरंतर सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करें, यही शुभेच्छा है।”
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया, ” गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। द्वारकाधीश भगवान से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन का आशीर्वाद प्रदान करें। आपके कुशल नेतृत्व में गुजरात निरंतर प्रगति और जनकल्याण के नए कीर्तिमान स्थापित करता रहे।”
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पर लिखा, “गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके कुशल नेतृत्व में गुजरात निरंतर प्रगति के नए सोपान तय कर रहा है। प्रदेश के विकास और जनकल्याण के प्रति आपकी निष्ठा अनुकरणीय है। श्री सोमनाथ महादेव से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करती हूं।”
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक्स पर पोस्ट किया, “गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल नेतृत्व की कामना है। आपके मार्गदर्शन में गुजरात निरंतर विकास और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करता रहे।”
हरियाणा के सीएम ने कहा, “गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र भाई पटेल को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ रहें, दीर्घायु हों तथा अपने दूरदर्शी नेतृत्व से गुजरात की प्रगति और जनकल्याण को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाते रहें।”







