Breaking News

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को अमेरिका द्वारा तेज किए जाने वाले हमलों की चेतावनी दी है।


विदेश 15 July 2026
post

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को अमेरिका द्वारा तेज किए जाने वाले हमलों की चेतावनी दी है।

तेहरान द्वारा हाल ही में होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले वाणिज्यिक जहाजों पर किए गए हमलों के जवाब में संयुक्त राज्य अमेरिका ने ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी फिर से शुरू कर दी है।
 
एक टीवी न्यूज़ चैनल को दिए इंटरव्यू में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि होर्मुज नदी अगर लोग आना-जाना चाहें तो उसके लिए खुली है, लेकिन ईरान के लिए नहीं। ट्रम्प ने तेहरान को चेतावनी देते हुए कहा कि अमेरिका आज रात ईरान पर "बहुत कड़ा" हमला करने जा रहा है और इन हमलों की तीव्रता हर रात बढ़ती जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर ईरान बातचीत के लिए तैयार नहीं होता है तो अमेरिका ईरान के सभी बिजली संयंत्रों और पुलों को नष्ट कर देगा।
 
श्री ट्रम्प ने आगे आरोप लगाया कि तेहरान जो कुछ भी कहता है वह झूठ है क्योंकि वे हमेशा से परमाणु हथियार चाहते थे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि तेहरान हर बार समझौते का उल्लंघन करता है और ईरानी शासन के नेतृत्व को अपना संदेश दिया कि उनके पास अब केवल एक ही विकल्प बचा है: या तो वे समझौता कर लें, अन्यथा उनका कोई अस्तित्व नहीं बचेगा।
 
इसी बीच, ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) ने बहरीन में हथियारों और पुर्जों के भंडारण स्थलों पर बड़े पैमाने पर हमले किए। आईआरजीसी ने एक बयान में कहा कि बहरीन के शेख ईसा अड्डे पर एक साथ मिसाइल और ड्रोन हमले के दौरान जहाजों और विमानों के लिए रखे गए कई हथियार और पुर्जों के भंडारण शेड नष्ट हो गए।
 
आईआरजीसी ने यह भी दावा किया कि उसने कुवैत के अली सलेम हवाई अड्डे पर एमक्यू9 ड्रोन तैनात करने वाले रैंप पर हमला करके कई ड्रोनों को नष्ट या क्षतिग्रस्त कर दिया। कुवैत की वायु रक्षा ने देश के हवाई क्षेत्र में "शत्रु हवाई लक्ष्यों" के साथ मुठभेड़ की पुष्टि की।

You might also like!


RAIPUR WEATHER