Breaking News

मुख्यमंत्री साय आज रायगढ़ दौरे पर, धार्मिक कार्यक्रमों में होंगे शामिल

post

मुख्यमंत्री साय आज रायगढ़ दौरे पर, धार्मिक कार्यक्रमों में होंगे शामिल


रायपुर, 29 जुलाई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बुधवार को रायगढ़ जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक स्थलों पर दर्शन-पूजन कर कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह रायपुर स्थित सिविल लाइन मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान करेंगे। इसके बाद वे रात 9:30 बजे दिल्ली दाैरे के लिए रवाना हाेंगे।

मुख्यमंत्री सबसे पहले ग्राम पंचायत बनोरा स्थित अघोर आश्रम पहुंचकर गुरु दर्शन करेंगे। इसके बाद वे कैलाशपति धाम मनकामेश्वर शिव मंदिर, पंडरीपानी में दर्शन-पूजन करेंगे। तत्पश्चात कोसमनारा स्थित सत्यनारायण बाबा धाम पहुंचकर पूजा-अर्चना एवं अन्य निर्धारित कार्यक्रमों में भाग लेंगे। निर्धारित कार्यक्रमों के उपरांत मुख्यमंत्री दोपहर में हेलीकॉप्टर से रायपुर लौटेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री रात्रि 8:30 बजे मुख्यमंत्री निवास से स्वामी विवेकानंद विमानतल के लिए रवाना होंगे। वहां से रात्रि 9:30 बजे इंडिगो की उड़ान संख्या 6E-5347 से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। रात्रि 11:25 बजे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ सदन में रात्रि विश्राम करेंगे।

You might also like!


RAIPUR WEATHER