Breaking News

एलजीपी की आपूर्ति सामान्य करने की मांग, छात्रों का काठमांडू में प्रदर्शन


विदेश 18 August 2026
post

एलजीपी की आपूर्ति सामान्य करने की मांग, छात्रों का काठमांडू में प्रदर्शन

काठमांडू, 18 अगस्त  खाना पकाने वाली गैस की आपूर्ति सामान्य करने की मांग को लेकर छात्रों ने मंगलवार को काठमांडू में प्रदर्शन किया। लंबे समय से जारी गैस की कमी के कारण छात्रों को परेशानी हो रही है। इसी मुद्दे को लेकर नेपाल विद्यार्थी संघ (नेविसंघ) ने काठमांडू स्थित त्रिचंद्र कैंपस के सामने विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों के कारण गैस की कमी हुई है और तत्काल गैस की बिक्री एवं वितरण को सहज बनाने की मांग की। प्रदर्शन में शामिल छात्रों ने खाली गैस सिलेंडर लेकर नारेबाजी की।

छात्र नेताओं ने कहा कि काठमांडू में पढ़ाई कर रहे छात्रों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को गैस की कमी के कारण भूखे रहने, होटल में जाकर खाना खाने में असमर्थ होने और यहां तक कि वाहन का किराया तक नहीं चुका पाने जैसी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि पहले डीलरों के माध्यम से गैस का सहज वितरण होता था, लेकिन सरकार की अपने स्तर से गैस वितरण करने की कोशिश के बाद भारी कमी, लंबी कतारों और लोगों के लिए अनेक समस्याएं पैदा हो गई हैं।

You might also like!


RAIPUR WEATHER