मनेंद्रगढ़ के लोको कॉलोनी, निवासी मोहम्मद नजीर खान ने आवश्यक सहायक सामग्री प्राप्त करने के लिए आज समाज कल्याण विभाग में आवेदन प्रस्तुत किया। उनकी आवश्यकता को गंभीरता से लेते हुए समाज कल्याण विभाग ने आवेदन प्राप्त होते ही तत्काल संज्ञान लिया और प्रकरण के त्वरित निराकरण की दिशा में कार्रवाई शुरू कर दी। विभाग की तत्परता से आवेदक को उसी दिन आवश्यक सहायता उपलब्ध हो सकी।
वॉकर मिलने पर मोहम्मद नजीर खान ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि आवेदन करने के तुरंत बाद उनकी आवश्यकता को समझते हुए जिस तरह से कार्रवाई की गई और उसी दिन वॉकर उपलब्ध कराया गया, उससे उन्हें काफी राहत मिली है।
समाज कल्याण विभाग द्वारा जरूरतमंद, दिव्यांग एवं पात्र नागरिकों को शासन की विभिन्न योजनाओं एवं कल्याणकारी सुविधाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। विभागीय स्तर पर प्राप्त आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर देखते हुए पात्र हितग्राहियों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
Breaking News
- कोलकाता एयरपोर्ट पर विरोध प्रदर्शन के मामले में सौगत राय ने लोकसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र
- राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने कोलकाता अग्निकांड में जानमाल की हानि पर जताया दुख
- कैबिनेट ने 9,450 करोड़ रुपये की चार रेलवे मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी।
- गाले टेस्ट में प्लेयर ऑफ द मैच रहे पडिक्कल बोले, इससे बेहतर की उम्मीद नहीं कर सकता था
- ऐतिहासिक मुकदमे की शुरुआत के बीच मेटा ने उन दावों को खारिज कर दिया कि उसने बच्चों को फेसबुक और इंस्टाग्राम से जोड़ने की कोशिश की थी।
- कोरिया : ’प्रधानमंत्री आवास ने फूलमत बाई को दिया पक्की छत का सहारा, पीएम श्री मोदी और सीएम श्री साय के प्रति जताया आभार’
- मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने ली समाज कल्याण विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
- आवेदन के तुरंत बाद मोहम्मद नजीर खान को मिला वॉकर
- मानचित्रण, संरक्षण, पुनर्भरण, जनभागीदारी और कार्ययोजना के पांच प्रमुख स्तंभों पर होगा नदी संरक्षण का काम
- पीयूष गोयल ने जापानी व्यवसायों को भारत में निवेश और साझेदारी को और मजबूत करने के लिए आमंत्रित किया है।
आवेदन के तुरंत बाद मोहम्मद नजीर खान को मिला वॉकर







