केंद्रीय
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज सिंगापुर में प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग से
मुलाकात की। इस बैठक में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, केंद्रीय वाणिज्य और
उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री
जितिन प्रसाद भी उपस्थित थे।
वित्त
मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि नेताओं ने व्यापक रणनीतिक
साझेदारी के रोडमैप के कार्यान्वयन में हुई प्रगति की समीक्षा की और आर्थिक सहयोग, डिजिटलीकरण, कनेक्टिविटी, कौशल विकास और स्थिरता सहित विभिन्न
क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। मंत्री
आज होने वाली भारत-सिंगापुर मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन के चौथे दौर में भाग लेने
के लिए सिंगापुर के दौरे पर हैं।







