जिले के तखतपुर नगर के कालीबाड़ी स्थित काली मंदिर में बीती रात चोरों ने धावा बोलकर दानपेटी में रखी नगदी के साथ सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। चोरी की पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसमें दो संदिग्ध नजर आ रहे हैं। पुलिस संदिग्धाें की पहचान में जुटी हुई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चोर मंदिर के पीछे के रास्ते से अंदर दाखिल हुए। इसके बाद उन्होंने मंदिर में रखी दानपेटी को निशाना बनाया और उसमें रखी नगदी निकाल ली। चोर मंदिर में रखे सोने-चांदी के आभूषण भी अपने साथ ले गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चोरी हुए नगदी और जेवरात की कुल कीमत एक लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।
वारदात को अंजाम देने से पहले चोरों ने मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों से छेड़छाड़ करने का भी प्रयास किया। हालांकि, इसके बावजूद दो संदिग्ध कैमरे में कैद हो गए। फुटेज के आधार पर पुलिस अब आरोपिताें की पहचान करने में जुटी हुई है।
मंदिर में चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी अवनीश पासवान ने घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू की। पुलिस मंदिर के अलावा आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर उनका पता लगाया जा सके।
थाना प्रभारी ने बताया कि चोरों की पहचान और गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की कार्रवाई जारी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपिताें को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।
Breaking News
- अवैध खाद भंडारण और जैव उत्प्रेरक के खिलाफ कृषि विभाग की कार्रवाई, गोदाम सील
- सेवा डेरा ने बदली बस्तर अंचल की ग्रामीण महिलाओं की राह
- विदेशी बैंकों में उच्च पदस्थ नेपाली नागरिकों की वित्तीय जांच के लिए विशेष टास्क फोर्स बनाने का प्रस्ताव
- छातामुड़ा चौक पर हाईवे सेफ्टी टास्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई, 24 भारी वाहनों पर लगाया जुर्माना
- बीएससी काउंसलिंग के तहत अभ्यर्थियों को महाविद्यालय और सीट आबंटित
- तखतपुर नगर के काली मंदिर से दानपेटी में रखी नकदी व साेने चांदी के आभूषण चाेरी, पुलिस जांच में जुटी
- आधार ऐप के डाउनलोड 5 करोड़ के पार, डिजिटल सेवाओं को मिल रहा बढ़ावा
- चाइना एवरग्रांडे के संस्थापक को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई।
- सीरिया का कहना है कि इजरायल द्वारा तबाह किए गए हवाई अड्डे पर तुर्की की ओर से किसी भी प्रकार की सैन्य तैनाती की योजना नहीं है।
- ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर ने किए महाकाल दर्शन, भस्म आरती में हुईं शामिल
तखतपुर नगर के काली मंदिर से दानपेटी में रखी नकदी व साेने चांदी के आभूषण चाेरी, पुलिस जांच में जुटी







