Breaking News

प्रधानमंत्री मोदी ने जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइज़ुमी से मुलाकात की


विदेश 21 August 2026
post

प्रधानमंत्री मोदी ने जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइज़ुमी से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइज़ुमी से नई दिल्‍ली में मुलाकात की। इस दौरान, श्री मोदी ने भारत और जापान के बीच विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को और मजबूत करने के दृष्टिकोण को साझा किया। उन्होंने इंडो-पैसिफिक और आगे शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

    प्रधानमंत्री ने रक्षा क्षेत्र में भारतीय कंपनियों और स्टार्ट-अप्स के साथ जापान की साझेदारी के अवसरों के बारे में बताया, खासकर ‘मेक इन इंडिया’ के तहत मिलकर विकास और उत्पादन करने के लिए। रक्षा मंत्री कोइज़ुमी ने श्री मोदी को द्विपक्षीय रक्षा सहयोग में हुई प्रगति के बारे में जानकारी दी।

    प्रधानमंत्री मोदी ने इस साल जुलाई में 16वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए भारत यात्रा पर आईं अपनी जापानी समकक्ष सनाए तकाइची के साथ हुई विस्तृत चर्चाओं को भी याद किया।

    सोशल मीडिया पोस्ट साझा करते हुए, श्री मोदी ने कहा कि भारत और जापान के बीच रक्षा और सुरक्षा संबंधों को गहरा करने पर उनकी बहुत अच्छी बातचीत हुई।

 

You might also like!


RAIPUR WEATHER