ग्रेजी में एक कहावत है कि रोज एक सेब खाओ और डॉक्टर को दूर भगाओ, और यह कहावत बिल्कुल सच है। सेब एक ऐसी चीज है जो हर मौसम में मिल जाता है और देखने में जितना सुंदर लगता है खाने में उतना ही फायदेमंद भी होता है। बहुत से लोग सेब को महंगा समझकर नहीं खाते लेकिन अगर आप इसके फायदे जान लेंगे तो रोज एक सेब जरूर खाएंगे।सेब में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है जो हमारे पेट के लिए बहुत अच्छा होता है। आजकल लोगों को कब्ज और गैस की बहुत शिकायत रहती है, रोज सुबह एक सेब खाने से पेट एकदम साफ रहता है।
सेब में मौजूद फाइबर हमारे पाचन को ठीक करता है और शरीर के अंदर जमी गंदगी को बाहर निकाल देता है। जब पेट साफ रहता है तो चेहरा भी साफ रहता है और पिंपल्स भी कम आते हैं।अगर आप सात दिन तक लगातार रोज एक सेब खाएंगे तो आपको अपने शरीर में खुद ही फर्क दिखने लगेगा। पहले और दूसरे दिन आपको लगेगा कि आपका पेट हल्का हो रहा है और भूख भी समय पर लग रही है। तीसरे और चौथे दिन तक आपका चेहरा ज्यादा चमकदार लगने लगेगा क्योंकि सेब में विटामिन सी होता है जो खून को साफ करता है।
पाँचवे दिन के आसपास आपको महसूस होगा कि आप पहले से ज्यादा Energetic हैं और जल्दी थकते नहीं हैं।सात दिन पूरे होने तक आपका वजन भी कंट्रोल में आने लगता है क्योंकि सेब खाने के बाद ज्यादा देर तक भूख नहीं लगती और आप बाहर का फालतू खाना नहीं खाते। सेब में मिठास तो होती है लेकिन यह वजन नहीं बढ़ाता बल्कि शरीर की चर्बी को कम करने में मदद करता है। साथ ही साथ सेब हमारे दिल के लिए भी बहुत अच्छा है। यह कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखता है और दिल को मजबूत बनाता है।सेब खाने का सबसे अच्छा समय सुबह का है। सुबह खाली पेट या नाश्ते के साथ सेब खाने से इसका पूरा फायदा मिलता है। रात को सेब खाने से बचना चाहिए क्योंकि रात को इसे पचाना थोड़ा मुश्किल होता है। सेब को कभी भी छीलकर मत खाइए, इसके छिलके में ही सबसे ज्यादा फाइबर और विटामिन होते हैं। बस अच्छे से धोकर छिलके सहित खा लीजिए।अगर आप सच में खुद को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो आज से ही रोज एक सेब खाना शुरू कर दीजिए। यह कोई दवाई नहीं है बल्कि कुदरत का दिया हुआ एक मीठा तोहफा है जो सात दिन में ही आपके शरीर में एक नया बदलाव ला देगा।







