Breaking News

जिला स्तरीय आदिवासी महा-सम्मेलन एवं शहीद वीर नारायण सिंह प्रतिमा अनावरण बेमेतरा में


मनोरंजन 30 August 2026
post

जिला स्तरीय आदिवासी महा-सम्मेलन एवं शहीद वीर नारायण सिंह प्रतिमा अनावरण बेमेतरा में

बेमेतरा  सर्व आदिवासी समाज जिला-बेमेतरा द्वारा जिला स्तरीय आदिवासी महा-सम्मेलन एवं प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के जननायक शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा (स्टैच्यू) के अनावरण का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम का आयोजन आज  30 अगस्त 2026  को  कृषि उपज मंडी प्रांगण, बेमेतरा में किया जाएगा। 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री  अरुण साव जी शामिल होंगे।अति विशिष्ट अतिथि के रूप में खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री  दयालदास बघेल एवं  सांसद  विजय बघेल  उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता 

अध्यक्ष, केन्द्रीय गोंड महासभा छत्तीसगढ़  कमलेश सोरी (पूजु) ,  करेंगे।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक बेमेतरा  दीपेश साहू , अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बेमेतरा  विजय सिन्हा , वरिष्ठ जनप्रतिनिधि  अजय साहू , अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज  सुरित मंडावी , अध्यक्ष गो समाज   दरबार सिंह नेताम, एवं अध्यक्ष अनुसूचित जन जाति सेवक विकास संघ  एच.आर. ध्रुव शामिल होंगे।

आयोजक समिति ने जिले के समस्त आदिवासी समाज एवं नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

You might also like!


RAIPUR WEATHER