महिला क्रिकेट में, भारत आज दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में थाईलैंड के खिलाफ टी20 एशिया कप अभियान की शुरुआत करेगा। मैच भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे शुरू होगा। हरमनप्रीत कौर भारत की कप्तानी करेंगी, जबकि स्मृति मंधाना उप-कप्तान होंगी।
भारत इस प्रतियोगिता के इतिहास में सबसे सफल टीम है, जिसने पांच में से तीन संस्करण जीते हैं। हालांकि, टी20 विश्व कप में ग्रुप स्टेज से बाहर होने के बाद भारत इस टूर्नामेंट में प्रवेश कर रहा है। थाईलैंड ने शुक्रवार को हांगकांग और चीन पर जीत के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत की। आठ टीमों वाले महिला टी20 एशिया कप में भारत को ग्रुप ए में थाईलैंड, हांगकांग और पाकिस्तान के साथ रखा गया है।







