प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज किर्गिस्तान की अपनी दो दिन की यात्रा के पहले दिन राजधानी बिश्केक में ‘फ्रेंड्स ऑफ इंडिया’ के साथ संवाद किया। इस अवसर पर योग, मानस अकादमी सहित विभिन्न क्षेत्रों में भारत के साथ मिलकर कार्य करने वाले चार प्रतिनिधिमंडल मौजूद थे।
इसके साथ ही, प्रधानमंत्री ने बिश्केक स्थित महात्मा गांधी मेमोरियल पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रधानमंत्री आज शंघाई सहयोग संगठन के सदस्य देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे। इनमें रूस, ईरान, किर्गिस्तान और आर्मेनिया के राष्ट्राध्यक्षों के साथ होने वाली द्विपक्षीय बैठकें शामिल हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल अपनी किर्गिस्तान यात्रा के दूसरे और अंतिम दिन शंघाई सहयोग संगठन के 26वें शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे।







