Breaking News

बिश्केक में छठे वर्ल्ड नोमैड गेम्स के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए प्रधानमंत्री मोदी


विदेश 01 September 2026
post

बिश्केक में छठे वर्ल्ड नोमैड गेम्स के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शंघाई सहयोग संगठन (एस.सी.ओ.) के अन्य नेताओं के साथ कल शाम किर्गिज़्तान की राजधानी बिश्केक में आयोजित छठे वर्ल्ड नोमैड गेम्स के आधिकारिक उद्घाटन समारोह में भाग लिया। यह द्विवार्षिक आयोजन घुमन्तू सभ्यताओं की समृद्ध खेल परंपराओं, संस्कृति और विरासत का जश्न मनाता है और विभिन्न देशों को अपनी साझा संस्कृति के जीवंत उत्सव में एक साथ लाता है।

इससे पहले, शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने रूस, ईरान, किर्गिज़ गणराज्य और आर्मेनिया के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं। प्रधानमंत्री आज 26वें शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

You might also like!


RAIPUR WEATHER