Breaking News

सुप्रीम कोर्ट में केंद्र के आश्वासन पर सीजेपी ने वापस लिया 5 सितंबर का 'दिल्ली मार्च'


देश 01 September 2026
post

सुप्रीम कोर्ट में केंद्र के आश्वासन पर सीजेपी ने वापस लिया 5 सितंबर का 'दिल्ली मार्च'


नई दिल्ली, 01 सितंबर। काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने 5 सितंबर के अपने प्रस्तावित प्रदर्शन को वापस लेने का फैसला लिया है। आज काकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास ने उच्चतम न्यायालय के समक्ष प्रदर्शन वापस लेने की घोषणा की। इस पर मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि अगर दोनों पक्ष तैयार हैं, तो किसी भी मामले का हल हो सकता है।

केंद्र सरकार ने आज सुनवाई के दौरान विरोध प्रदर्शन करने वालों पर दर्ज एफआईआर निरस्त करने की मांग की। सरकार की अर्जी पर सुनवाई के दौरान ही सौरव दास ने ये घोषणा की।

उल्लेखनीय है कि सीजेपी ने दिल्ली में इंडिया गेट से जय सिंह मार्ग स्थित पुलिस मुख्यालय, जंतर-मंतर के पास तक मार्च निकालने का ऐलान किया था। इसके मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने सभी प्रमुख स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी। हालांकि पुलिस के मुताबिक सीजेपी के 5 सितंबर के प्रस्तावित मार्च के लिए अब तक पुलिस ने अनुमति नहीं दी थी। पुलिस ने कहा था कि प्रदर्शन के संबंध में सीजेपी की ओर से अनुमति मांगने वाला कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है।

You might also like!


RAIPUR WEATHER