महिला क्रिकेट में, भारत आज यूएई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में टी-20 एशिया कप के ग्रुप ए के अपने दूसरे मैच में हांगकांग से भिड़ेगा।
मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा। भारतीय महिला टीम ने रविवार को दुबई में थाईलैंड के खिलाफ 94 रनों की शानदार जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की।
हांगकांग पर जीत से हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम को मौजूदा आठ टीमों के टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह पक्की करने में मदद मिलेगी।
कल रात दुबई में खेले गए ग्रुप 'बी' के मैच में श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रनों से हरा दिया। निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 124 रन बनाने के बाद, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 18.3 ओवरों में मात्र 49 रनों पर ऑल आउट कर दिया।
इससे पहले, इंडोनेशियाई महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। श्रीलंका की ओर से चमारी अथापथ्थु को सात विकेट लेने के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।







