बलरामपुर, 06 सितंबर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा शनिवार की देर आयोजित भव्य मटकी फोड़ प्रतियोगिता में नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में नागरिक शामिल हुए। गांधी मैदान में आयोजित इस आयोजन में 30 फीट ऊंची मटकी आकर्षण का मुख्य केंद्र रही। मैदान में उमड़ी भारी भीड़ के कारण गांधी मैदान भी छोटा पड़ गया।
कार्यक्रम में कृषि मंत्री एवं क्षेत्र के विधायक रामविचार नेताम एवं उनकी धर्मपत्नी पुष्पा नेताम विशेष रूप से उपस्थित रहीं। रोमांचक मुकाबले में श्री राम सेना विश्रामनगर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 30 फीट ऊंची मटकी फोड़कर प्रतियोगिता अपने नाम की।
कार्यक्रम के दौरान नगर के विभिन्न हिंदूवादी एवं सामाजिक संगठनों को भगवान श्री रामलला की प्रतिमा प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों एवं नागरिकों ने धार्मिक एवं सामाजिक एकता का संदेश दिया एवं सभी अतिथि एवं नागरिको ने विश्व हिन्दू परिषद - बजरंगदल के कार्यकर्ताओं की जम कर प्रसंसा की और पूरे वर्ष भर चलने वाले सेवा कार्यो का सराहना किया ।
कार्यक्रम में मंचासीन अतिथियों में कृषि मंत्री रामविचार नेताम, पुष्पा नेताम , नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल, अनुविभागीय अधिकारी आनंदराम नेताम , तहसीलदार मनोज पैकरा सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
Breaking News
- प्रदेश के शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार मिलने पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- 30 फीट ऊंची मटकी फोड़ प्रतियोगिता में उमड़ा जनसैलाब, श्री राम सेना विश्रामनगर ने फोड़ी मटकी
- बिहार के घायल छात्रों से मिले राहुल गांधी, साथ खड़े रहने का किया वादा
- पीएम के दिल्ली विश्वविद्यालय कार्यक्रम पर खरगे बोले- संवाद के बजाय हुआ राजनीतिक प्रचार
- कांग्रेस ने सरकार पर लगाया इसरो की भूमिका सीमित करने का आरोप, रमेश बोले- वैज्ञानिकों की मेहनत को निजी क्षेत्र को सौंपने चिंता की बात
- पूरन-नरेन के दम पर टीकेआर की जीत, प्लेऑफ की उम्मीदें कायम
- भारत ने मलेशिया को 11-1 से हराया, जूनियर एशिया कप में लगातार दूसरी जीत
- महात्मा गांधी के किरदार में ढले मनोज बाजपेयी, फर्स्ट लुक जारी
- जितेंद्र सिंह ने 'सीएसएस शील्ड' का समर्थन किया, अधिक उत्तरदायी सेवा नियमों की मांग की
- राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण ने पहुंच और लाभ-साझाकरण वितरण में 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया।
30 फीट ऊंची मटकी फोड़ प्रतियोगिता में उमड़ा जनसैलाब, श्री राम सेना विश्रामनगर ने फोड़ी मटकी







