मोकी (चीन), 06 सितंबर । भारत की जूनियर महिला हॉकी टीम ने एएचएफ जूनियर एशिया कप-2026 में अपने शानदार अभियान को जारी रखते हुए रविवार को एलीट पूल के दूसरे मुकाबले में मलेशिया को 11-1 से करारी शिकस्त दी। भारतीय टीम अब 8 सितंबर को अपने तीसरे पूल मुकाबले में जापान का सामना करेगी।
दो बार की चैंपियन और मौजूदा विजेता भारतीय टीम ने अपने पहले मुकाबले में दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराने के बाद इस मैच में और अधिक आत्मविश्वास तथा बेहतर तालमेल का प्रदर्शन किया। भारत की ओर से सात अलग-अलग खिलाड़ियों ने गोल किए। भारतीय खिलाड़ियों ने इस मैच में तेज आक्रमण किया तथा पेनल्टी कॉर्नर का भी प्रभावी इस्तेमाल किया।
भारत ने मैच के पहले ही मिनट में खाता खोला। पूजा साहू ने पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में बदलकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। चौथे मिनट में पूर्णिमा यादव ने गोल कर बढ़त को 2-0 कर दिया। इसके बाद आठवें मिनट में बिनीमा धान ने गोल किया, जबकि 14वें मिनट में कृष्णा शर्मा ने भारत की बढ़त 4-0 कर दी।
दूसरे क्वार्टर में भी भारत का दबदबा कायम रहा। 17वें मिनट में पूर्णिमा यादव ने अपना दूसरा गोल किया। इसके बाद 21वें मिनट में सुखवीर कौर और 28वें मिनट में गीता यादव ने गोल किए। हाफ टाइम तक भारत 7-0 से आगे था।
तीसरे क्वार्टर में मलेशिया को 38वें मिनट में नूर मोहम्मद ने एकमात्र गोल दिलाया। हालांकि, यह गोल भारतीय टीम की लय को प्रभावित नहीं कर सका। 42वें मिनट में भारत को एक और पेनल्टी स्ट्रोक मिला, जिसे पूजा साहू ने सफलतापूर्वक गोल में बदलकर अपना दूसरा गोल पूरा किया। इसके अगले ही मिनट में सानिका चंद्रकांत माने ने गोल कर भारत की बढ़त 9-1 कर दी।
अंतिम क्वार्टर में भी भारत ने आक्रामक खेल जारी रखा। 53वें मिनट में गीता यादव ने अपना दूसरा गोल किया। इसके बाद 58वें मिनट में सानिका ने एक और गोल दागकर भारत की जीत का अंतर 11-1 कर दिया।
इस जीत के साथ भारत ने अपने दोनों मैच जीतकर छह अंक हासिल कर लिए हैं और एलीट पूल की अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच गया है। चीन और जापान तीन-तीन अंकों के साथ क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। गोल अंतर के आधार पर दोनों की स्थिति तय हुई है। दक्षिण कोरिया और मलेशिया दो-दो हार के बाद क्रमशः चौथे और पांचवें स्थान पर हैं।
Breaking News
- प्रदेश के शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार मिलने पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- 30 फीट ऊंची मटकी फोड़ प्रतियोगिता में उमड़ा जनसैलाब, श्री राम सेना विश्रामनगर ने फोड़ी मटकी
- बिहार के घायल छात्रों से मिले राहुल गांधी, साथ खड़े रहने का किया वादा
- पीएम के दिल्ली विश्वविद्यालय कार्यक्रम पर खरगे बोले- संवाद के बजाय हुआ राजनीतिक प्रचार
- कांग्रेस ने सरकार पर लगाया इसरो की भूमिका सीमित करने का आरोप, रमेश बोले- वैज्ञानिकों की मेहनत को निजी क्षेत्र को सौंपने चिंता की बात
- पूरन-नरेन के दम पर टीकेआर की जीत, प्लेऑफ की उम्मीदें कायम
- भारत ने मलेशिया को 11-1 से हराया, जूनियर एशिया कप में लगातार दूसरी जीत
- महात्मा गांधी के किरदार में ढले मनोज बाजपेयी, फर्स्ट लुक जारी
- जितेंद्र सिंह ने 'सीएसएस शील्ड' का समर्थन किया, अधिक उत्तरदायी सेवा नियमों की मांग की
- राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण ने पहुंच और लाभ-साझाकरण वितरण में 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया।
भारत ने मलेशिया को 11-1 से हराया, जूनियर एशिया कप में लगातार दूसरी जीत







