Breaking News

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने श्रीलंका की प्रधानमंत्री डॉ. हरिनी अमरसूर्या से मुलाकात की


देश 10 September 2026
post

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने श्रीलंका की प्रधानमंत्री डॉ. हरिनी अमरसूर्या से मुलाकात की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कल कोलंबो में श्रीलंका की प्रधानमंत्री डॉ. हरिनी अमरसूर्या से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने विशेष रूप से विकास के क्षेत्र में सहयोग सहित कई मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान शिक्षा, सूचना प्रौद्योगिकी, अवसंरचना, नवाचार और अनुसंधान सहित पारस्परिक हित के क्षेत्रों में हुई प्रगति की समीक्षा भी की गई। दोनों नेताओं ने आपसी प्राचीन सभ्यतागत सम्‍बंधों पर भी चर्चा की और दोनों देशों के बीच मजबूत जन-आंतरिक आदान-प्रदान को एक अटूट बंधन बताया।

रक्षा मंत्री ने कहा कि साझा विरासत होने के नाते, भारत और श्रीलंका को क्षेत्र में शांति और समृद्धि तथा लोगों के कल्याण के लिए साझा विकासात्मक दृष्टिकोण की दिशा में काम करना जारी रखना चाहिए। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि क्षमता निर्माण द्विपक्षीय सहयोग का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है।

रक्षा मंत्री ने डॉ. हरिनी अमरसूर्या को श्रीलंका और भारत दोनों में महिलाओं के लिए एक आदर्श और महिला सशक्तिकरण तथा नारी शक्ति का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि भारत दोनों देशों की महिलाओं की भारतीय सांस्कृतिक सम्‍बंध परिषद और शासन एवं नेतृत्व में भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से भारत सरकार की अन्य पहलों के तहत छात्रवृत्ति का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित करता रहेगा।

You might also like!


RAIPUR WEATHER