Breaking News

महिला एशिया कप के सेमीफाइनल में आज भारत का मुकाबला बांग्लादेश से होगा।


खेल 10 September 2026
post

महिला एशिया कप के सेमीफाइनल में आज भारत का मुकाबला बांग्लादेश से होगा।

क्रिकेट में, महिला एशिया कप के सेमीफाइनल मैच में आज दुबई में भारत का मुकाबला बांग्लादेश से होगा। मैच भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे शुरू होगा। भारत टूर्नामेंट में अपनी शानदार लय बरकरार रखने की कोशिश करेगा। हरमनप्रीत कौर की टीम ने ग्रुप के तीनों मैच जीते, जिसमें थाईलैंड, हांगकांग और पाकिस्तान को आसानी से हराया। बांग्लादेश ग्रुप बी में श्रीलंका के बाद दूसरे स्थान पर रहा।

भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए 24 टी20 मुकाबलों में से 21 जीते हैं और पिछले आठ मुकाबलों में भारत उनके खिलाफ अपराजित रहा है। बांग्लादेश ने एशिया कप में भारत को आखिरी बार 2018 में हराया था, जब उन्होंने भारत को चौंकाते हुए अपना पहला खिताब जीता था। हालांकि, बांग्लादेश ने हाल के वर्षों में काफी सुधार किया है और प्रमुख टूर्नामेंटों में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और भारत को कड़ी टक्कर दी है और हाल ही में ब्रिटेन में पाकिस्तान को हराया है।

You might also like!


RAIPUR WEATHER