Breaking News

आज विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस, आत्महत्या की रोकथाम के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर


देश 10 September 2026
post

आज विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस, आत्महत्या की रोकथाम के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर

आज विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस है। यह दिवस दुनियाभर में आत्महत्या की रोकथाम और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मनाया जाता है।

यह दिन हमें याद दिलाता है कि भावनात्मक तनाव और कठिन परिस्थितियों से जूझ रहे लोगों को समय पर सहयोग, समझ और उचित देखभाल की जरूरत होती है। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे व्यक्ति की बात धैर्यपूर्वक और बिना किसी पूर्वाग्रह के सुनना, उसे मदद लेने के लिए प्रोत्साहित कर सकता है।

इस अवसर पर लोगों से अपने आसपास के लोगों के भावनात्मक स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और जरूरत पड़ने पर उन्हें परिवार, किसी भरोसेमंद व्यक्ति तथा मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से मदद लेने के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया जाता है।

You might also like!


RAIPUR WEATHER