Breaking News

बलोच लिबरेशन आर्मी ने जियारत क्रॉस हमले का वीडियो जारी किया


विदेश 11 September 2026
post

बलोच लिबरेशन आर्मी ने जियारत क्रॉस हमले का वीडियो जारी किया

क्वेटा, 11 सितंबर। पाकिस्तान के बलोचिस्तान में स्वतंत्रता समर्थक सशस्त्र संगठन बलोच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने तीन सितंबर को पशिन के जियारत क्रॉस में पाकिस्तान की सेना और एक निर्माण कंपनी पर किए गए हमलों का वीडियो अपने ऑफिशियल चैनल हुकल पर जारी किया है। वीडियो के शुरुआती दृश्य में बीएलए की महत्वपूर्ण शाखा 'फतह स्क्वायड' के कमांडरों को सैन्य अनुसासन के साथ दिखाया गया है। सभी कमांडरों को अत्याधुनिक हथियारों और खास यूनिफॉर्म में दिखाया गया है।

द बलोचिस्तान पोस्ट की 10 सितंबर को प्रसारित रिपोर्ट के अनुसार, सात मिनट के इस वीडियो में, इन कमांडरों को भारी हथियारों और रॉकेट से पाकिस्तान की सेना के काफिले को निशाना बनाते देखा जा सकता है। वीडियो में सेनाके जवानों के शव भी दिखाए गए हैं। बीएलए के अनुसार,तीन सितंबर को फतेह स्क्वायड ने जियारत क्रॉस पशिन में पाकिस्तान की सेना के काफिले को निशाना बनाया।

इस दौरान किला सैफुल्लाह स्काउट्स और एफसी 134 विंग की चार गाड़ियों पर हमला किया गया। हमले में आर्मी के एक ट्रक समेत दो गाड़ियां तबाह हो गईं। बीएलए के मुताबिक, हमले में 18 पाकिस्तानी आर्मी के जवान मारे गए और उनके सारे हथियार जब्त कर लिए गए। बीएलए के अनुसार, इसके बाद जियारत क्रॉस के पास खानीबाबा में एक निर्माण कंपनी की साइट पर कब्जा कर गाड़ियों समेत 14 भारी मशीनरी को नष्ट कर दिया। दोनों घटनाओं की पाकिस्तान की सेना पुष्टि कर चुकी है।

You might also like!


RAIPUR WEATHER