नई दिल्ली, 13 सितंबर राष्टीय राजधानी नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारत की अध्यक्षता में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन रविवार को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली यातायात पुलिस ने मार्गों में बदलाव किया है।
18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 के आखिरी दिन भारत मंडपम में सुरक्षा एजेंसियां आने-जाने वालों पर नजर रख रही हैं। पहले दिन 'नई दिल्ली घोषणापत्र' को सर्वसम्मति से अपनाए जाने के बाद, आज समिट का समापन होगा।
दिल्ली यातायात पुलिस ने विस्तृत परामर्श जारी कर 22 स्थानों पर यातायात मार्ग में बदलाव किए जाने और 35 से भी अधिक सड़कों पर वाहनों की आवाजाही नियंत्रित करने की घोषणा की है। प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम के आसपास यह प्रतिबंध सुबह आठ बजे से जारी है। यह बदलाव रात आठ बजे तक प्रभावी रहेंगे।
Breaking News
- मलेशियाई पीएम ने मुस्लिम समाज को चेताया, बोले- एआई को समझे बिना हम गुलाम बन जाएंगे
- होर्मुज़ के नए समुद्री रास्ते पर क्षेत्रीय बैठक टली, बहरीन ने ईरान से बातचीत से बनाई दूरी
- पूर्वी बेड़े की तैनाती के तहत आईएनएस कुलिश कंबोडिया के रीम नौसैनिक अड्डे पर पहुंची।
- ग्लोबल साउथ के मानवाधिकार संस्थानों के लिए एनएचआरसी का 6 दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम 14 सितंबर से
- भारत के एसडी प्रज्वल देव ने वियतनाम में अपना दूसरा एटीपी चैलेंजर युगल खिताब जीता।
- भारत आज दिल्ली में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज शुरू करेगा।
- मध्य पूर्व में तनाव के बीच सितंबर में अब तक एफपीआई से 14,474 करोड़ रुपये की निकासी हुई है।
- ब्रिक्स देशों ने अवैध मादक पदार्थों के उत्पादन, तस्करी और दुरुपयोग पर चिंता व्यक्त की है।
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बेमेतरा दौरे पर, विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास
- पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज न्यूयॉर्क में 23 सितंबर को ट्रंप से करेंगे मुलाकात
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के आखिरी दिन भारत मंडपम में सुरक्षा चाक-चौबंद







